India News (इंडिया न्यूज),Numerology 14 February 2025: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार है। द्वितीया तिथि आज रात 9:53 बजे तक रहेगी। आज पूरा दिन और पूरी रात पार करके कल सुबह 7:33 बजे तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज रात 11:10 बजे तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आइए जानते हैं जन्मतिथि के आधार पर 1 से 9 अंक वाले सभी जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

कैसा रहेगा आज का दिन

मूलांक 1

स्वस्थ रहने के लिए अपने खान-पान और व्यायाम पर ध्यान दें।

मूलांक 2

आज आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे।

मूलांक 3

आपका ट्रांसफर ऐसी जगह हो सकता है, जहां से आपके लिए आना-जाना आसान होगा।

मूलांक 4

आज आप किसी मित्र से मिलेंगे और उससे अपनी निजी समस्याएं साझा करेंगे।

मूलांक 5

आज किसी दूसरे के मामलों में दखल देने से बचें, नहीं तो लोग आपका विरोध कर सकते हैं।

मूलांक 6

आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, आप कुछ नया करने की सोचेंगे।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसा होगा 12 राशियों के लिए वैलेंटाइन्स डे का दिन, जानें आज का राशिफल!

मूलांक 7

आज आप किसी की मदद करेंगे, लोगों की नज़र में आप व्यावहारिक बनेंगे।

मूलांक 8

आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा, आप अपने जीवनसाथी के लिए शॉपिंग भी कर सकते हैं।

मूलांक 9

आज आप अपने माता-पिता की इच्छा पूरी करेंगे, जिससे वे आपसे खुश रहेंगे।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के लिए, अगर आपकी जन्मतिथि 22, 4 और 13 है, तो आपका मूलांक 4 होगा। मूलांक जानने की विधि, अगर जन्मतिथि 22 है, तो 2+2 मिलकर 4 होगा।

क्यों किन्नड़ अखाड़े में ही पुत्र प्राप्ति के लिए लगाते है निसंतान दंपती अपनी गुहार? ऐसा क्या है वहां जो जाते ही मिल जाता है सबकुछ!