India News (इंडिया न्यूज़),Numerology 13 February 2025: आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार है। प्रतिपदा तिथि आज रात 8:22 बजे तक रहेगी। मघा नक्षत्र आज रात 9:07 बजे तक रहेगा। इसके अलावा आज से फाल्गुन मास शुरू हो गया है, जो 14 मार्च तक रहेगा। आइए जानते हैं जन्मतिथि के आधार पर 1 से 9 तक मूलांक वाले सभी जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
कैसा रहेगा आज का दिन
मूलांक 1
आपको किसी मामले में बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। कोई भी फैसला लेने से पहले परिवार के सदस्यों की सलाह जरूर लें।
मूलांक 2
आज किसी की छोटी-छोटी गलतियों को माफ करना आपको दूसरों से बेहतर बनाएगा।
मूलांक 3
किसी मित्र को मनाने के लिए आप हाथ बढ़ाएंगे, जिससे विवाद दूर होगा।
मूलांक 4
आज किसी मित्र को परेशान देखकर आप उसका हौसला बढ़ाएंगे, उसका तनाव कम होता देखकर आपको राहत मिलेगी।
मूलांक 5
आप जिस काम को काफी समय से करने की सोच रहे थे, वह आज पूरा हो जाएगा।
मूलांक 6
ऑफिस के सहकर्मी आपके काम में आपका साथ देंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जाएगा।
मूलांक 7
आपको अपने बच्चों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। जिससे आप काफी खुश रहेंगे।
मूलांक 8
आज आपको समाज सेवा करने का अवसर मिलेगा, मान-सम्मान के साथ-साथ आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी।
मूलांक 9
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र आज मन लगाकर पढ़ाई करेंगे।
ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक
उदाहरण के लिए, यदि आपकी जन्मतिथि 22, 4 और 13 है, तो आपका मूलांक 4 होगा। मूलांक ज्ञात करने की विधि, यदि जन्मतिथि 22 है, तो 2+2 का योग 4 होगा।
डॉक्टर को भी दिख गया हनुमान चालीसा का चमत्कार? बताया पढ़ते ही रोगियों के साथ क्या-क्या होता है?