India News (इंडिया न्यूज),Numerology 03 February 2025: आज माघ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार है। षष्ठी तिथि पूरे दिन सुबह 4:38 बजे तक रहेगी। आज सुबह 3:03 बजे तक साध्य योग रहेगा। साथ ही रेवती नक्षत्र आज रात 11:17 बजे तक रहेगा। इसके अलावा प्रयागराज में अमृत स्नान किया जा रहा है। आइए जानते हैं जन्मतिथि के आधार पर 1 से 9 अंक वाले सभी जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

कैसा रहेगा आज का दिन

मूलांक 1

राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा रहेगा, आप कोई अच्छा काम करेंगे।

मूलांक 2

आपके काम बेहतर तरीके से पूरे होंगे, इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मूलांक 3

आज लंबे समय के बाद आप परिवार के साथ बाहर डिनर करने का प्लान बनाएंगे।

मूलांक 4

आज आप मन में कुछ कल्पना करके खुश रहेंगे, चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।

मूलांक 5

अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें।

मूलांक 6

किसी भी कार्य को करने से पहले आप उस विषय के बारे में जानकारी जुटाएंगे।

लंका में लगा दी थी आग, चूर-चूर हो गया था रावण का घमंड, किसने भेजा गुप्त संदेश!

मूलांक 7

आप अचानक अपने मित्र से मिलने उनके घर जा सकते हैं। आपकी दोस्ती और मजबूत होगी।

मूलांक 8

कुछ लोग आपसे काम के मामलों में विशेषज्ञ के तौर पर सलाह मांग सकते हैं।

मूलांक 9

आज आप वो काम करेंगे जिससे आपको खुशी मिलती है, फिर आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि लोग क्या सोचते हैं।

अपना मूलांक जानें

उदाहरण के लिए, यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है, तो आपका मूलांक 4 होगा। मूलांक ज्ञात करने की विधि, यदि जन्म तारीख 22 है, तो 2+2 जोड़ने पर 4 होगा।

लंका में लगा दी थी आग, चूर-चूर हो गया था रावण का घमंड, किसने भेजा गुप्त संदेश!