India News (इंडिया न्यूज),Numerology 04 February 2025: आज माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार है। सप्तमी तिथि आज सुबह 2:31 बजे तक रहेगी। शुभ योग आज रात 12:06 बजे तक रहेगा। साथ ही अश्विनी नक्षत्र आज रात 9:50 बजे तक रहेगा। आज रथ सप्तमी व्रत रखा जाएगा, इसके अलावा आज दोपहर 3:10 बजे गुरु मार्गी हो जाएगा। आइए जानते हैं कि जन्मतिथि के आधार पर 1 से 9 अंक वाले सभी लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
कैसा रहेगा आज का दिन
मूलांक 1
आज कोई निर्णय लेते समय यदि आप असमंजस में हैं तो घर के किसी बड़े सदस्य की सलाह पर ध्यान दें।
मूलांक 2
आज काल्पनिक बातों पर सोचने के बजाय वास्तविकता पर विश्वास करें तो अच्छा रहेगा।
मूलांक 3
आज व्यवसाय से जुड़ा कोई नया निर्णय लेते समय अपने आवेगों और भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
मूलांक 4
आज जीवनसाथी के साथ खुशी के पल बिताएंगे, घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
मूलांक 5
आज का दिन शुभ अवसर लेकर आने वाला है। आपको अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।
मूलांक 6
आज आपको अपनी योग्यता और क्षमता दूसरों को दिखाने का मौका मिलेगा।
लंबे समय से अटका कोर्ट में कोई कैसे? चाहते है जितना तो आज ही कर लें ये 3 अचूक उपाय, बन जाएंगे सब काम
मूलांक 7
आज आप अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर गंभीर रहेंगे, आप अपनी मां से इस विषय पर बात करेंगे।
मूलांक 8
आज आलस्य और मौज-मस्ती में अपना समय बर्बाद करने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें।
मूलांक 9
आज व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी और आपकी आमदनी में वृद्धि होगी।
ऐसे जानें अपना मूलांक
उदाहरण के लिए अगर आपकी जन्म तिथि 22, 4 और 13 है तो आपका मूलांक 4 होगा। मूलांक जानने की विधि अगर जन्म तिथि 22 है तो 2+2 का योग 4 देगा।