India News (इंडिया न्यूज), Laddu Gopal: हिंदू धर्म में भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप को काफी प्रेम और स्नेह के साथ पूजा जाता है। मान्यताओं के अनुसार घर में लड्डू गोपाल की सेवा की जाती है, तो वहां पर हमेशा रोनक बनी रहती है। यदि इस बार आप भी घर में लड्डू गोपाल की स्थापना करने के बारे में विचार कर रहे हैं। तो वास्तु शास्त्र के अनुसार यह पांच दिन आपके लिए शुभ होंगे, जिस दिन आप स्थापना करके शुभ प्रभाव को अपने घर में संचारित कर सकते हैं।
जन्माष्टमी
हिंदू मान्यता के अनुसार जन्माष्टमी का दिन लड्डू गोपाल की घर में स्थापना के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन को भगवान श्री कृष्ण की जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है तो यह दिन आपके लिए खास होगा।
3डी पर्पल मास्करेड गाउन में नजर आई Nita Ambani, कूल दादी अवतार में दिखी Kokila Ambani – IndiaNews
एकादशी
एकादशी का दिन भी लड्डू गोपाल की स्थापना के लिए काफी शुभ होता है। इस पर्व को भगवान विष्णु के लिए समर्पित किया गया है। इस वजह से लड्डू गोपाल की स्थापना और सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए यह उचित है। Laddu Gopal
सावन
सावन का महीना भी काफी शुभ होता है, इसलिए इस महीने में भी भगवान लड्डू गोपाल की घर में स्थापना की जाती है। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। Laddu Gopal
Ranbir Kapoor का नया लुक किसी को भी कर देगा फिदा, 6 पैक एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आए एक्टर – IndiaNews
राधा अष्टमी
हिंदू धर्म में राधा अष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को घर में स्थापित करना उचित माना जाता है। दरअसल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को बरसाना में राधा की जन्म के रूप में से मनाया जाता है और इस दिन लड्डू गोपाल की स्थापना शुभ होती है।
पूर्णिमा Laddu Gopal
पूर्णिमा के दिन लड्डू गोपाल की स्थापना को शुभ माना जाता है। इस दिन लड्डू गोपाल को खीर का भोग लगाना अच्छा माना गया है। इस दिन भगवान की स्थापना व्यक्ति के जीवन की सभी मनोकामनाओं को पूरा करती है।