India News (इंडिया न्यूज), Surya Gochar in Dhanu: सूर्य देव साल में 12 बार अपनी राशि बदलते हैं। दिसंबर के महीने में सूर्य एक बार फिर अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य अब वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन से विवाह, मुंडन आदि शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।

सूर्य धनु राशि में करेंगे प्रवेश

15 दिसंबर की रात को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करता है। धनु राशि में प्रवेश के साथ ही सूर्य की स्थिति भी खराब हो जाती है, जिसका सीधा असर मौसम पर पड़ता है। इस समय शीतलहर देखने को मिलती है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही सभी शुभ कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। एक महीने तक शुभ कार्य बंद रहते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार 15 दिसंबर की रात 10:19 बजे सूर्य वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 14 जनवरी 2025 तक धनु राशि में ही रहेंगे।

सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास शुरू हो जाएगा। जिसके कारण 1 महीने तक सभी शुभ कार्य बंद हो जाएंगे। हिंदू धर्म में खरमास को शुभ कार्यों के लिए वर्जित महीना माना जाता है। इस दौरान न सिर्फ शादी बल्कि मुंडन जैसे छोटे-मोटे शुभ कार्य भी नहीं किए जाते हैं। इसके ठीक एक महीने बाद खरमास खत्म होने पर शुभ कार्य शुरू होते हैं।

ब्राह्मण कभी नही करते इसका सेवन! दिख जाए तो फेर लेते हैं मुह, हिंदु धर्म में नॉनवेज क्यों मानी जाती है ये दाल?

इन तीन राशियों को होगा फायदा

सूर्य के स्थान परिवर्तन से हर राशि के लोगों के जीवन पर असर पड़ेगा। इससे कई राशियों को फायदा होगा। कन्या, धनु और मकर राशि वालों के लिए यह विशेष रूप से शुभ रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से इनके व्यापार में वृद्धि होगी और इनकी किस्मत भी चमकेगी और इन्हें कई लाभ भी मिलेंगे। इनके लिए आने वाले दिन अच्छे रहेंगे।

महाभारत में जब पांडवों को आग की तरह जला देने की चाहत रखता था दुर्योधन! ऐसा क्या हुआ की बच गई थी जान, किसने की थी मदद?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।