India News(इंडिया न्यूज़), Longest Day of the Year 2023: सामान्य दिनों तो 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की रात होती है. लेकिन साल में चार दिन ऐसे होते हैं, जिनकी अलग ही खासियत होती है। ये चार दिन क्रमः 21 मार्च, 21 जून, 23 सितंबर और 22 दिसंबर के दिन है। ज्योतिषाचार्य की माने तो, 21 जून को सबसे लंबा दिन होता है और रात छोटी होती है। यह पृथ्वी का सबसे लंबा दिन होता है। इस दिन उत्तरी गोलार्ध में मौजूद सभी देशों में दिन लंबा और रात छोटी होती है। खास बात यह है कि इस दिन दोपहर में एक ऐसा पल भी आता है, जब परछाई भी मनुष्य और दूसरे जीवित प्राणियों का साथ छोड़ देती है।
मध्याह्न में कर्क रेखा के ऊपर होगा सूर्य
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 21 जून 2022 को सूरज मध्याह्न में कर्क रेखा के ऊपर होता है। इसका मतलब यह है कि इस दिन सूर्य का प्रकाश धरती पर सबसे लंबे समय तक रहेता है। पृथ्वी पर दिन सुबह जल्दी होगा, जबकि सूर्यास्त देर से होगा।
क्यों होता है 21 जून सबसे बड़ा दिन
ज्योतिषाचार्यों का इस पर मानना है कि, पृथ्वी की परिक्रमा के दौरान 21 जून को दोपहर में ऐसी स्थिति बनती है, जब सूर्य कर्क रेखा के ऊपर होता है। इसका मतलब यह है कि 21 जून को सूर्य का प्रकाश धरती पर सबसे लंबे समय तक बना रहता है। यानी पृथ्वी पर दिन सुबह जल्दी होता और सूर्यास्त देर से होता है।
इसके बाद दिन की अवधि घटने लगती है
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, पृथ्वी की परिक्रमा के कारण 21 जून के बाद दिन की अवधि घटने लगती है और रात की अवधि बढ़ने लगती है. फिर 21 सितंबर को ऐसा समय आता है, जब दिन और रात की अवधि बराबर हो जाती है। इसके बाद 21 सितंबर से रात लंबी होने लगती है और दिन की अवधि घटने लगती है।
ये भी पढ़ें-
- Bhagwat Gita: भगवत गीता के अनुसार जानें किस प्रकार के मनुष्य से ईश्वर करते है सबसे अधिक प्रेम
- Dharm: भाग्यशाली लोगों के हाथ में होती है ये रेखा, किस्मत चमकाने के लिए भूल कर भी ना करें ये काम
- Bhagwat Gita: गीता से जानें क्यों आता है मनुष्य को क्रोध, श्री कृष्णा ने बताया नियंत्रण का उपाय