India News (इंडिया न्यूज), Shiv Yog: सनातन धर्म में शिव योग का विशेष महत्व है। यह योग भगवान शिव से जुड़ा होता है, और इसके दौरान पूजा-पाठ और जप-तप का विशेष लाभ मिलता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 19 अप्रैल 2025 को वैशाख माह की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन प्रात: 12:52 बजे तक शिव योग रहेगा, जिसके बाद सिद्ध योग का आरंभ होगा। शिव योग का प्रभाव आपकी लव लाइफ पर क्या रहेगा, यह जानने के लिए पढ़ें 19 अप्रैल 2025 का प्रेम राशिफल।

शिव योग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत:-

 

मेष राशि

यदि आप सिंगल हैं और किसी रिश्ते में हैं, तो आपके रिश्ते को नाम मिल सकता है। जल्द ही घरवालों के आशीर्वाद से आपकी शादी तय हो सकती है। हालांकि, विवाहित जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी और घरवालों के बीच अनबन की संभावना है।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 22

18 से लेकर कल 19 अप्रैल तक सूर्य, शुक्र, शनि बनाएंगे ‘एकादशांश योग’…इन 7 चुनिंदा राशियों का भाग्य लेगा ऐसी करवट कि?

वृषभ राशि

हाल ही में शादीशुदा जोड़े अपने साथी के साथ समय बिताने में असमर्थ रहेंगे। घर और ऑफिस के कार्यों में व्यस्तता के कारण सामंजस्य बिठाने में मुश्किल होगी। सिंगल लोगों को धैर्य रखना होगा, क्योंकि इस दिन किसी खास व्यक्ति से संपर्क होने की संभावना कम है।

शुभ रंग: ब्लू
शुभ अंक: 11

मिथुन राशि

सिंगल जातकों के लिए शिव योग शुभ रहेगा। उनके पुराने प्रेम संबंध को शादी का रूप मिलने की संभावना है। विवाहित लोग इस दिन परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की खुशखबरी पा सकते हैं।

शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 28

कर्क राशि

इस दिन जीवनसाथी की बजाय माता-पिता के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। सिंगल जातकों के लिए यह दिन खास रहेगा, क्योंकि उनके रिश्ते की बात तय हो सकती है।

शुभ रंग: ग्रीन
शुभ अंक: 06

25 अप्रैल को बनने जा रहा है दुर्लभ पंचग्रही महासंयोग! इन राशियों की चमंकेगी किस्मत, धन, योग और तरक्की के खुलेंगे दरवाज़े!

सिंह राशि

जो लोग किसी रिश्ते में हैं, उनके प्यार को इस दिन परिवार की स्वीकृति मिल सकती है। विवाहित जातक अपने संबंधों में मिठास महसूस करेंगे और अपने सोलमेट के साथ सुखद पल बिताएंगे।

शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 23

कन्या राशि

कपल्स इस दिन सुनहरे पल बिताएंगे, जो उन्हें करीब लाएंगे। हालांकि, सिंगल जातकों के लिए शिव योग का कोई खास प्रभाव नहीं रहेगा। यह दिन उनके लिए सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 18

तुला राशि

विवाहित जातकों को अपने रिश्ते को लेकर सतर्क रहना चाहिए। किसी और की बातों पर ध्यान देने की बजाय अपने साथी पर विश्वास करें। सिंगल जातकों को करियर में सफलता मिल सकती है, लेकिन प्यार के लिए उन्हें इंतजार करना होगा।

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 07

150 से ज्यादा मर्दों संग बनाए शारारिक संबंध, अब भी नहीं चैन… सुनकर प्रेमानंद महाराज के भी उड़े होश! बता दिया ऐसा समाधान

वृश्चिक राशि

रिलेशनशिप में रहने वाले जातक अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। वहीं, विवाहित जातकों के घर-परिवार में खुशियां आएंगी और वे साथी और बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 15

धनु राशि

अपने रिश्ते में आ रही समस्याओं को लेकर सजग रहें। समय पर ध्यान न देने से रिश्ता टूट सकता है। सिंगल जातक दोस्तों के साथ समय बिताकर खुशी महसूस करेंगे।

शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 27

मकर राशि

जीवनसाथी के साथ संवाद बढ़ाएं और सकारात्मक सोच रखें। सिंगल जातकों की इस दिन किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे उनके जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 13

मूलांक 1 से 9 वालों के लिए कौन बनेगा लकी स्टार, और किसके बिगड़ेंगे हालात? जानिए आज का भविष्योदय!

कुंभ राशि

जीवनसाथी मानसिक तनाव में रह सकते हैं। उनके साथ धैर्यपूर्वक पेश आएं और झगड़ा करने से बचें। सिंगल जातकों को इस साल सच्चे प्यार की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 20

ऐसा क्या है इस जीव में ख़ास जो इसे देखते ही फ़कीर भी बन जाता है अमीर…पलट जाती है किस्मत चमक उठते है सितारे

मीन राशि

पूरे दिन आपके साथी का मूड खराब रह सकता है। उनसे फालतू की बातों में न उलझें और उनकी भावनाओं की सराहना करें। सिंगल जातकों के लिए यह दिन सामान्य रहेगा, और उन्हें प्यार में सफलता नहीं मिलेगी।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 01

शिव योग का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। यह दिन कुछ जातकों के लिए खुशियां लेकर आएगा तो कुछ को धैर्य रखने की आवश्यकता होगी। प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखने और रिश्तों को मजबूत करने के लिए इस दिन भगवान शिव की आराधना जरूर करें।

गुरु की होगी अतिचारी चाल…इन 5 चुनिंदा राशियों की तिजोरी होगी पैसों से ओवरफ्लो, क्योंकि अब आएं इनके सुख भरे दिन!