India News (इंडिया न्यूज),sun venus conjunction: 14 मार्च को सूर्य और शुक्र की युति मीन राशि में होगी। 14 मार्च को सूर्य कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करेगा। बृहस्पति की राशि मीन में सूर्य और शुक्र की युति कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। इन लोगों को अपने करियर के साथ-साथ पारिवारिक और आर्थिक जीवन में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं कि ये राशियां कौन सी हैं।

वृषभ राशि

सूर्य और शुक्र की युति आपके लाभ भाव में होगी। इन दोनों के एक साथ होने से आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है या आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। इस अवधि में करियर से जुड़ी कई चिंताएं समाप्त हो सकती हैं। सूर्य और शुक्र आपको बेहतर निर्णय लेने की क्षमता भी देंगे। आप अपने लक्ष्यों के प्रति गंभीर रहेंगे और सफलता भी प्राप्त करेंगे। इस अवधि में आपको बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि

14 मार्च के बाद सितारे आपके साथ रहेंगे। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपको अपने शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। इस राशि के कुछ लोग प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में माहौल आपके अनुकूल रहेगा, आपके सहकर्मी आपका पूरा सहयोग करेंगे। आपको अपने पिता या पितातुल्य किसी व्यक्ति से अच्छी सलाह मिल सकती है।

ऐसे लोगों में बसती है दैवीय शक्ति! अगर दिखें ये 6 लक्षण, तो समझिए साधारण इंसान नहीं, ईश्वर का विशेष चमत्कार है

कन्या राशि

कन्या राशि वाले सूर्य और शुक्र की युति आपके सप्तम भाव में होगी। इस युति के कारण कारोबारियों को काफी लाभ मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं, तो कारोबार का विस्तार संभव है। सोशल मीडिया पर आपके नाम की चर्चा हो सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आपकी रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। करियर का ग्राफ भी ऊंचाइयों को छुएगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। कन्या राशि वालों को रोजगार के बेहतर साधन मिलेंगे।

जब धृतराष्ट्र ने भीम को गले लगाकर मारने की रची साजिश, लेकिन कृष्ण की चालाकी ने पलट दिया खेल!