India News (इंडिया न्यूज), New Year 2025 Remedies: नया साल 2025 आ चुका है और लोग एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं देने में व्यस्त हैं। ज्योतिषियों के अनुसार आज का दिन साल का बेहद खास दिन माना जा रहा है। आज यानी 1 जनवरी को कई बड़े राजयोग बन रहे हैं, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। हालांकि, 3 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए नया साल बंपर खुशियों के साथ शुरू होने वाला है। उन्हें अचानक धन लाभ हो सकता है और कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारी मिलने की भी संभावना है।
साल के पहले दिन बन रहे हैं ये शुभ योग
वैदिक विद्वानों के अनुसार आज चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में मंगल पहले से ही मौजूद है। ऐसे में चंद्रमा और मंगल की युति से धनयोग बनेगा। आज शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि में रहेंगे, इसलिए शश राजयोग बनेगा। आज 1 जनवरी को कुंभ राशि में शनि और राहु की युति बन रही है, जो शुभ परिणाम देगी।
इनके अलावा आज मंगल अपनी नीच राशि कर्क में रहकर धन लक्ष्मी राजयोग बनाएगा। साथ ही त्रिपुष्कर योग भी बनेगा। इन सभी शुभ योगों के प्रभाव से साल के पहले दिन 3 राशियों की किस्मत चमक जाएगी। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में।
कुंभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए आज साल का पहला दिन बेहद खास होने वाला है। आज आप अपने परिवार के साथ किसी मंदिर या किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन करने जा सकते हैं। आज आपको कहीं से अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है, जिससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आपका जो काम काफी समय से रुका हुआ था वह आज से दोबारा शुरू हो सकता है। सिंगल लोगों को आज कहीं से विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।
नए साल के दिन इन मूलांक वाले जातकों की खुलेगी किस्मत, जानें क्या है आज का ज्योतिष अंक?
कन्या राशि
जनवरी 2025 का पहला दिन आपके लिए बेहद फायदेमंद रहने वाला है। आज दफ्तर में आपकी मेहनत की सराहना होगी। बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। वे आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी देने पर विचार कर सकते हैं। आज आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने की भी योजना बना सकते हैं। आप बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आप संतुष्ट रहेंगे।
मेष राशि
इस राशि के जातकों को आज 1 जनवरी के दिन नौकरी और बिजनेस दोनों में लाभ मिलने की संभावना है। आज आप अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए नई शाखा शुरू कर सकते हैं। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने लव पार्टनर के साथ डेट पर जाने के बारे में सोच सकते हैं। आज आपको अपने माता-पिता का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा। आप मंदिर में दर्शन करने जा सकते हैं। दान करने से आपको भी पुण्य मिलेगा।