27 April 2023, rashifal: आज गुरुवार का दिन वृषभ और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी लाभदायक रहने वाला है। वही बाकी राशियों के लिए थोड़ी परेशानी आ सकती है, तो कुछ लोगो को कुछ चिजों से बचाव करना होगा, जानिए क्या है आपके किस्मत में आज खास।

मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए संकट से भरा हुआ रहने वाला है। आज आपके शत्रु आपका नुकसान पहुंचा सकते है। आज आपको  वाहन चलाने से बचना होगा और अपने वाणी पर संयम रखें, घर में किसी खास इंसान का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, परिवार के लोगों अच्छा व्यवहार बनाकर रखें।

वृषभ राशिफल

आज आपका दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा, आज घर परिवार रा वातावरण भी शांत ही रहने वाला है।कहीं से धन लाभ होगा, किसी विशेष कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है, आज अपनी संतान की उन्नति को देखकर आपके मन प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए सुखद समाचार लेकर आएगा ,आज आप किसी की मदद लेना पसंद नहीं करेंगे लेकिन फिर भी आप किसी को पैसा देने से जुड़े फैसले बदल सकते हैं। अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे।

कर्क राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी आ सकती है।  शारीरिक पीड़ा उठानी पड़ सकती है। पारिवारिक मतभेद के कारण मानसिक क्लेश और तनाव बना रहेगा, कानूनी मामलों में सफलता के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन कई समस्याओं का अंत कराने वाला रहेगा। आज आपके मान-सम्मान में गिरावट आएगी, विद्यार्थियों की व्यावहारिक सोच में सुधार होगा। आज धन का निवेश न ही करें तो बेहतर होगा।

कन्या राशिफल

आज आप अपने कार्य में परिवर्तन न करें वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, घर की सुख-सुविधाओं का पूरा उपयोग करेंगे। नौकरी या व्यापार के क्षेत्र में आज शांत रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

तुला राशिफल

तुला राशि के लोगों के लिए गुरुवार का दिन जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। कहीं से अकास्मिक धन की प्राप्ति होगी, किसी पुराने मित्र से मिलना होगा, किसी धार्मिक यात्रा आदि का योग बनेगा।

वृश्चिक राशिफल

आज आपको अपनों से सहयोग प्राप्त होगा, नए कार्य की शुरुआत होगी,आज आपका कामकाज में विशेष योगदान रहेगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

धनु राशिफल

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अचानक धन लाभ कराने वाला रहेगा। आज आपको अपनी पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की पूरी संभावनाएं हैं। शत्रुओं से सावधान रहें, लम्बी यात्रा आदि के लिए अभी न जाएं ,अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे।

मकर राशिफल

आज आप किसी नए कार्य के लिये योजना बना सकते हैं, पैतृक संपत्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, सामाजिक कार्यों में योगदान कम से कम होगा लेकिन फिर भी सम्मान मिलेगा। किसी विशेष काम के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उच्च शिक्षा से जुड़ी आर्थिक समस्या आज समाप्त होगी। माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा, जीवन साथी के साथ संबंध मधुर होंगे, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, घर में मांगलिक कार्य का योग बनेगा।

मीन राशिफल

आज आपको कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है, व्यर्थ की भागदौड़ करना पड़ सकती हैं, मनोरंजन के प्रति अत्यधिक ध्यान देने से महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकते हैं, वाद-विवाद से दूर रहें, आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव चालीसा का पाठ करें, काले कुत्ते को रोटी दें।

ये भी पढ़ेः- इस दिन मनाई जाएगी मासिक दुर्गाष्टमी, जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और इसका महत्व