India News (इंडिया न्यूज), Solar Eclipse 2025: नया साल 2025 शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। नए साल के साथ ही व्रत, त्योहार और जश्न का सिलसिला शुरू हो जाएगा। ग्रहण भी उसी तरह लगेंगे। सबसे पहले चंद्र ग्रहण लगेगा। यह हमेशा पूर्णिमा के दिन होता है। उसके बाद सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या को होता है। नए साल में 2 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण होंगे।

नए साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण

साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा, शुक्रवार, 14 मार्च को लगेगा। चंद्र ग्रहण का पहला स्पर्श उस दिन सुबह 9:29 बजे होगा, यानी इसकी शुरुआत होगी। चंद्र ग्रहण दोपहर 3:29 बजे खत्म होगा। इस समय उपछाया से अंतिम स्पर्श होगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने के समय से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। यह चंद्र ग्रहण एशिया के अधिकांश हिस्सों, पूरे यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और अमेरिका में दिखाई देगा, लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा। इस वजह से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

2025 का पहला सूर्य ग्रहण

नए साल में पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दोपहर 2:20 बजे लगेगा। यह सूर्य ग्रहण शाम 6:13 बजे समाप्त होगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर के क्षेत्रों में दिखाई देगा। पहला सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा। इस कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

सूर्यास्त के बाद बिल्कुल भी न करें ये काम, अगर कर दिया ऐसा तो छिन जाएंगी घर की खुशियां

नए साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण

साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को रात 10:59 बजे लगेगा। उस दिन आश्विन अमावस्या होगी। यह भी आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण अगले दिन 22 सितंबर को सुबह 3:23 बजे समाप्त होगा। यह सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर के क्षेत्रों में दिखाई देगा। दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा।

कौन था यमराज का वो अवतार जिसने बचाइ थी पांडवों की जान, कहा ‘अब होगा विनाश’ ,नाम जान हो जाएंगे हैरान!