India News (इंडिया न्यूज़), Navratri Mahanavami 2023, दिल्ली: Mahanavami आज मां भगवती के नौ रुपों में मां सिद्धिदात्री माता का दिन है। ये नवरात्री का अंतिम और नौवा दिन है। मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री की पूजा और उपासना से समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं। नवमी के दिन अगर केवल मां सिद्धिदात्री की पूजा कर ली जाए तो व्यक्ति को सम्पूर्ण देवियों की पूजा का फल मिल सकता है। इस दिन कमल के पुष्प पर बैठी हुई देवी मां का ध्यान करना चाहिए।
कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
अगर नवरात्री के नवें दिन शुभ मुहूर्त की बात की जाए तो वह भी बहुत खास है। अश्विन शुक्ल महानवमी यानि दुर्गानवमी तिथि 22 अक्टूबर 2023 को रात 07:58 से 23 अक्टूबर 2023 को शाम 05:44 तक रहेगी।
सुबह का मुहूर्त – सुबह 06:27 – सुबह 07:51
दोपहर का मुहूर्त – दोपहर 1:30 – दोपहर 02:55
कन्या पूजा की विधि
नवरात्री के पश्चात कन्या पूजा का विशेष महत्व है। नौ दिन माता के उपासन के बाद व्रत में 2 से 10 साल की बच्चियों को मां के नौ स्वरूपों के रूप में पूजा जाता है। पूजा के दौरान कन्याओं के श्रृद्धा पूर्वक चरण धोए जाते हैं और भोजन भी कराया जाता है। वहीं भोजन में काले चने की सब्जी, खीर, पूरी, हलवे का भोग लगाना शुभ माना गया है। इसके अलावा भोजन के बाद कन्याओं को पवित्र मन से दान देना भी शुभ माना जाता है।
कन्याओं को दें दक्षिणा
छोटी कन्याओं को उपहार देने से भी काफी अच्छा फल मिलता है। वैसे तो आप भोजन कराकर उन्हें दक्षिणा भी दे सकते हैं, लेकिन जो लोग उपहार देने की इच्छुक होते हैं। वह कन्याओं को लाल रंग का वस्त्र, श्रृंगार सामग्री, नारियल, मिठाई, शिक्षा से जुड़ी सामग्री उपहार के तौर में दे सकते हैं।
ये भी पढे़:
- Navratri 2023 Day 9: नवरात्रि के नवें दिन करें मां की पूजा, जानें पूजा विधि, कन्या पूजन, हवन और खास मंत्र
- Delta Force: इजरायल के ग्राउंड ऑपरेशन में भूमिका निभाएगी अमेरिका की सबसे ‘घातक फोर्स’, जानें इसकी ये खास बातें