India News (इंडिया न्यूज़), Mahashivratri 2024, दिल्ली: हिंदू मान्यताओं और हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च 2024 को मनाया जाने वाला है। इस दिन शिव भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनकी आराधना, व्रत और विधि विधान से उनका पूजन करते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। इसलिए महाशिवरात्रि के पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है।
इस दिन रात्रि जागरण के साथ पूजा आराधना की विधि को संपन्न किया जाता है। वही शिव भक्तों के लिए दिन काफी महत्वपूर्ण होता है। मान्यता तो यह भी है कि इस दिन सच्चे निष्ठा से पूजा आराधना करने वाले भक्त को उसका मनचाहा वरदान मिलता है। साथ ही इस दिन कुछ विशेष तरह के उपाय करने से धन, नौकरी और व्यापार में वृद्धि होती है।
आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
अगर आप भी अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का दही और गाने के रस से रुद्राभिषेक करें। ऐसा करने से धन संपत्ति में बढ़ोतरी होती है साथ ही शिवलिंग का शहद और घी से भी अभिषेक करें। इस तरह के पूजन से धन प्राप्ति की इच्छा पूरी होती है। इसके अलावा आपका धन कहीं रुका हुआ है, तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के वाहन यानी नंदी को हरा चारा खिलाने से वह भी पूर्ण तरह से खुल जाता है।
Mahashivratri 2024
नौकरी और व्यापार में होगी तरक्की Mahashivratri 2024
अगर आप भी अपनी नौकरी और व्यापार में तरक्की चाहते हैं और हर समस्या से निजात चाहते हैं। तो महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखें और शिवलिंग पर जल में शहद मिलाकर अभिषेक करें। साथ ही शिवलिंग पर अनार का फूल भी अर्पित करें। ऐसा करने से भोलेनाथ की कृपा आप पर बनी रहेगी और नौकरी व्यापार में आने वाली समस्याएं दूर होगी।
मनोकामना की करें पूर्ति
इसके साथ ही महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आप उनकी प्रिय वस्तु को भी अर्पित कर सकते हैं। जिसमें भंग, धतूरा, बेलपत्र, आक का फूल और चंदन आदि शामिल है। मान्यता के अनुसार पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करना भी काफी शुभ माना जाता है। यदि हो सके तो चांदी के लोटे में पंचामृत को लेते हुए शिवलिंग का अभिषेक करें और नमः शिवाय का उच्चारण करते रहे भगवान शिव का जलाभिषेक होने के बाद इससे आपके सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएगी। Mahashivratri 2024
Mahashivratri 2024
ये भी पढ़े: Article 370 की कमाई में आया उछाल, करोड़ों ने फिल्म को किया पसंद
सौभाग्य में होगी वृद्धि
अगर आपके जीवन में भी बार-बार परेशानियां दस्तक दे रही है। तो महाशिवरात्रि पर आप भी जरूरतमंदों और पशुओं की सेवा करनी चाहिए। इससे भगवान शिव प्रसन्न होंगे और आपके जीवन में आने वाली सभी समस्याओं को हर लेंगे।
ये भी पढ़े: राहा के लिए Soni-Neetu में हुई लड़ाई, स्टोरी शेयर कर साधा निशाना