India News (इंडिया न्यूज़), Mahashivratri 2024, Sabudana Kheer Recipe: दुनियाभर में 8 मार्च को इंटरनेशनल वुमन्स डे (International Women’s Day) के तौर पर मनाया जाता है। साथ ही कल यानी 8 मार्च को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का पर्व भी मनाया जाएगा। भक्तगण भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा-भक्ति अर्पित करने के लिए व्रत रखते हैं और पूरे विधि-विधान के साथ उनकी पूजा करते हैं। कहा जाता है सच्चे मन से इस व्रत को करने से मनचाही इच्छा की पूर्ति होती है। घर में सुख-समृद्धि आती है और कुंवारी कन्याओं की शादी में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

उपवास के जरूरी नियमों को फॉलो कर आप व्रत को अच्छे से संपन्न कर सकते हैं। इस दिन फल, खीर या मीठी चीज़ों के साथ सेंधा नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। व्रत में खाने के लिए साबूदाने की खीर बढ़िया ऑप्शन हैं। जान लें इसे बनाने का तरीका।

यह भी पढ़े: Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर सिंघाड़े के आटे की बनाएं स्पेशल बर्फी, जाने बनाने की विधि

साबूदाना खीर की रेसिपी

सामग्री:

1 कप साबूदाना, 1 लीटर दूध, 1 ½ कप चीनी या गुड़, 4 इलायची।

ऐसे बनाएं साबूदाने की खीर

यह भी पढ़े: Mahashivratri 2024: अगर आप भी पहली बार रख रहें हैं महाशिवरात्रि का व्रत, तो जान लें इससे जुड़े ये जरूरी नियम 

  • बनाने से लगभग 15 मिनट पहले साबूदाना को पानी में भिगो दें।
  • पैन में दूध उबलने के लिए रख दें। एक उबाल आने के बाद इसमें चीनी मिलाएं और साथ ही इलायची पाउडर भी।
  • इसके बाद इसमें भिगोया हुआ साबूदाना मिलाएं और लगभग 5-10 मिनट उबलने दें। इससे साबूदाना दूध को एब्जॉर्ब कर अच्छे से फूल जाएगा। लगभग 1 कप पानी भी डाल दें।
  • तैयार है साबूदाने की टेस्टी खीर।

यह भी पढ़े: Mahashivratri 2024: 8 या 9 किस दिन मनाई जाएगी महाशिवरात्रि? जानें पूजा का समय, इतिहास और महत्व

साबूदाने की अन्य रेसिपीज़

खीर के अलावा आप साबूदाने की खिचड़ी, थालीपीठ, वडे बनाकर भी खा सकते हैं। इससे बनने वाली हर एक डिश लाजवाब लगती है।