India News(इंडिया न्यूज),Mahashivratri 2025: जिस व्यक्ति पर महादेव की कृपा हो जाती है, उसे दुनिया में कोई नहीं हरा सकता। महादेव की कृपा पाने मात्र से ही व्यक्ति के जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं। वैसे तो भगवान शिव बहुत दयालु हैं। वो अपने भक्तों का हमेशा भला करते हैं। लेकिन, 5 ऐसी राशियां भी हैं जिन पर भगवान शिव हमेशा मेहरबान रहते हैं। इस बार महाशिवरात्रि पर शिवयोग में इन 5 राशियों को खूब लाभ मिलने वाला है। शिवयोग 26 तारीख को सुबह 2:57 बजे शुरू होगा। ऐसे में आइए जानते हैं भगवान शिव की प्रिय राशियों को इस बार महाशिवरात्रि पर क्या लाभ मिलने वाला है।
वृषभ राशि
भगवान शिव की प्रिय राशि वृषभ है। वृषभ राशि का संबंध नंदी महाराज से है और नंदी भगवान शिव के प्रिय भक्तों में से एक हैं। यही वजह है कि भगवान शिव की प्रिय राशि वृषभ है। इस महाशिवरात्रि पर वृषभ राशि के लोगों को शिवयोग में अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। इस राशि के लोगों को महाशिवरात्रि से ही महसूस होगा कि उनकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर हो गई है। वहीं जो लोग लंबे समय से व्यापार करने की सोच रहे थे, उनका व्यापार इस दौरान शुरू हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि भगवान शिव की प्रिय राशियों में से एक है। मिथुन राशि भगवान शिव के अर्धनारीश्वर रूप से जुड़ी हुई है। भगवान शिव के इस रूप में शिव और शक्ति दोनों का वास है। इसके साथ ही इस साल मिथुन राशि के जातकों को शिवयोग में आर्थिक लाभ और करियर में उच्च सफलता मिलेगी। भगवान शिव की कृपा से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
कर्क राशि
भगवान शिव की दूसरी प्रिय राशि कर्क है। कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है जिसे भगवान शिव ने अपने सिर पर धारण किया है। ऐसे में इस बार महाशिवरात्रि पर शिवयोग में कर्क राशि के जातकों को व्यापार में तरक्की मिलेगी। साथ ही कर्क राशि के जातकों की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। इस बार महाशिवरात्रि पर कर्क राशि के जातकों को आय में वृद्धि मिलेगी। साथ ही जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें महाशिवरात्रि पर कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। विदेश में शिक्षा प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं।
धनु राशि
भगवान शिव की प्रिय राशि में धनु राशि का नाम भी शामिल है। दरअसल धनु राशि का संबंध भगवान शिव के पास मौजूद पिनाकी धनुष से है। ऐसे में शिव योग के चलते इस बार महाशिवरात्रि के अवसर पर धनु राशि वालों को लाभ कमाने के कई अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। आपको हर तरफ से सहयोग मिलना शुरू हो जाएगा और इस दौरान आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। अगर आर्थिक मामले लंबे समय से अटके हुए थे तो इस दौरान काम बनने लगेंगे।
गरुड़ पुराण का सबसे भयानक नर्क, जहां पापियों को दी जाती है खौफनाक सजाएं, जानें कैसे बच सकते हैं आप!
कुंभ राशि
भगवान शिव की प्रिय राशि कुंभ है। भगवान शिव को कुंभ राशि इसलिए प्रिय है क्योंकि भगवान शिव की जटाओं में गंगा जी का वास होता है। ऐसे में इस बार शिवयोग में महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में तीन गुना अधिक लाभ मिलेगा। साथ ही आपको अपने बड़े भाई-बहन आदि से भी लाभ मिल सकता है। इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को अगर वेतन वृद्धि आदि से जुड़ी कोई परेशानी आ रही है तो आपकी यह परेशानी खत्म होगी।