India News (इंडिया न्यूज),Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि का त्योहार बहुत ही खास माना जाता है। महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पावन तिथि 26 फरवरी 2025 को पड़ रही है। आपको बता दें कि शिव भक्तों के लिए यह दिन बेहद खास होता है, जिसका वो पूरे साल इंतजार करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए खास माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में भी इस दिन का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इस एक दिन व्रत रखने से पूरे साल की गई शिव पूजा के समान फल की प्राप्ति होती है और सभी पापों से मुक्ति मिलती है। महाशिवरात्रि पर कुछ राशियों पर भगवान शिव की अधिक कृपा प्राप्त होगी। तो चलिए चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं कि महाशिवरात्रि पर किन राशियों पर महादेव की कृपा होगी।

वृषभ राशि

महाशिवरात्रि के दिन वृषभ राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी। उन्हें अपने सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वृषभ राशि के जातकों के लिए यह लाभकारी रहने वाला है। नौकरी में पदोन्नति चाहने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। इस दौरान आपको अपने काम में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को भी महाशिवरात्रि पर लाभ मिल सकता है। उन्हें अपने काम में सफलता और मानसिक शांति मिलेगी। साथ ही लंबे समय से अटके हुए काम भी इस दिन के बाद पूरे हो सकते हैं। इस दौरान आपकी मनोकामना पूरी होगी। करियर में आप नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे। आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। करियर में आपको नया मुकाम हासिल होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। वृश्चिक राशि के जातक अगर महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करेंगे तो उन्हें अपार कृपा मिलेगी। खासकर उनके रिश्ते और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। साथ ही, उनके स्वास्थ्य में भी सुधार होने की संभावना है।

मकर राशि

मकर राशि भगवान शिव की प्रिय राशियों में से एक मानी जाती है। इस राशि के स्वामी शनि देव हैं, जो भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त माने जाते हैं। इसलिए मकर राशि के लोगों को भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। शिव की पूजा करने से मकर राशि के लोगों को मानसिक शांति और संतुलन मिलेगा। इनके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं और नौकरी या करियर में पदोन्नति मिलने की संभावना है।

इस मूलांक वालों की किस्मत चमकने वाली है! कारोबारियों को मिल सकता है बड़ा मुनाफा, जानें सोमवार का अंक ज्योतिष भविष्यफल