India News (इंडिया न्यूज),Mahashivratri 2025: 26 फरवरी को महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जाएगी। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के लिए बेहद खास है। इस दिन शिव-शक्ति का मिलन हुआ था। महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन शिव भक्त खासतौर पर व्रत, पूजा आदि करके भगवान शिव को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। शास्त्रों में भगवान शिव को औघड़ दानी कहा गया है, जिसका अर्थ है कि वे प्रसन्न होने पर कोई भी वरदान दे सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको 23 ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जिन्हें अर्पित करके आप भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं।

महाशिवरात्रि 26 को क्यों मनाई जाती है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी को सुबह 11.08 बजे से शुरू होकर 27 फरवरी को सुबह 08.54 बजे तक रहेगी। चूंकि हिंदू धर्म में प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करने का रिवाज है, इसलिए यह 26 फरवरी को मनाई जाएगी।

शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 23 चीजें

  1. दही
  2. गाय का घी
  3. कच्चा दूध
  4. सफेद फूल
  5. फल
  6. अक्षत
  7. बेल का पत्ता
  8. धतूरा
  9. भांग
  10. शहद
  11. गंगा जल
  12. राख
  13. काले तिल
  14. हरी मूंग दाल
  15. शमी का पत्ता
  16. सफेद आक का फूल (मदार)
  17. बेर
  18. बेल
  19. इत्र
  20. सफेद चंदन
  21. कच्चा धागा
  22. पान का पत्ता
  23. सुपारी

50 साल बाद गुरु की राशि में बनेगा शक्तिशाली त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, करियर में होगी जबरदस्त तरक्की!