India News (इंडिया न्यूज),Makar Sankranti 2025:सनातन धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक मकर संक्रांति का त्योहार है। इस दिन जब सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस दिन लोग भगवान सूर्य की पूजा करते हैं। इसके साथ ही दान-पुण्य और कई तरह के अनुष्ठान भी किए जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस पावन अवसर पर तिल के कुछ सरल उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से सभी कठिनाइयां समाप्त हो जाती हैं।

काले तिल के अचूक उपाय

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य को काले तिल मिलाकर जल अर्पित करना चाहिए।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को इस शुभ दिन जल में कुछ काले तिल डालकर स्नान करना चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को इस शुभ दिन सूर्य नारायण को काले तिल से बने लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को इस अवसर पर काले तिल का दान करना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को इस शुभ तिथि पर भगवान सूर्य को गुड़ और काले तिल से बने लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को इस अवसर पर किसी जरूरतमंद को काले तिल और गर्म कपड़े दान करने चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य को काले तिल अर्पित करने चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को इस शुभ अवसर पर जल में काले तिल और गुड़ मिलाकर सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए।

इस मूलांक के जातकों को मिल सकता है मेहनत का लाभ, चमक उठेगा भाग्य अपार धन से मालामाल होंगे आप! जानें आज का अंक ज्योतिष

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को इस शुभ दिन भगवान सूर्य को काले तिल और गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को मकर संक्रांति पर सूर्य नारायण को काले तिल और शमी के पत्ते अर्पित करने चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को इस तिथि पर काले तिल का दान करना चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को इस शुभ अवसर पर जल में काले तिल मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करना चाहिए।

Today Horoscope: मकर संक्रांति पर इस 1 राशि को फंसा सकता है कानूनी मांझा, तो वही इन 5 जातकों को मिलेगी जीवन में नई ख़ुशी, जानें आज का राशिफल!