India News (इंडिया न्यूज),Mamta Kulkarni on Dhirendra Shashtri: ममता कुलकर्णी को हाल ही में महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया था। इस साल के महाकुंभ में ममता को किन्नर अखाड़े में यह पद मिला था, लेकिन एक हफ्ते बाद ही विवादों में घिरने के कारण अभिनेत्री से यह पद छीन लिया गया है। ममता कुलकर्णी और धीरेंद्र शास्त्री चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में ममता कुलकर्णी ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री के पास क्या-क्या सिद्धियां हैं।
ममता कुलकर्णी ने धीरेंद्र शास्त्री का राज खोला
एक इंटरव्यू में ममता कुलकर्णी ने बताया कि बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमान जी को सिद्ध किया है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार हनुमान जी को आठ सिद्धियों का दाता कहा जाता है। माना जाता है कि जिस पर बजरंगबली की कृपा होती है उसे ये सिद्धियां मिल जाती हैं। लेकिन इसके लिए किसी योग्य गुरु की शरण में इन सिद्धियों को सिद्ध करना चाहिए। मान्यता है कि सिद्धियों को प्राप्त करने के बाद अनुशासन और आचरण पर विशेष ध्यान देना चाहिए, नहीं तो बहुत बुरे परिणाम भुगतने पड़ते हैं।
हनुमान जी के पास कौन सी 8 सिद्धियां हैं?
अणिमा सिद्धि
अणिमा का अर्थ है अपने शरीर को अणु से भी छोटा बनाना। इस सिद्धि के कारण हनुमान जी सूक्ष्म रूप धारण करके कहीं भी विचरण कर सकते थे।
महिमा सिद्धि
महिमा अणिमा का विपरीत है। इस सिद्धि के बल पर विशाल रूप धारण किया जा सकता है।
गरिमा सिद्धि
गरिमा सिद्धि से शरीर को असीमित भारी बनाया जा सकता है। हनुमान जी ने इस सिद्धि का प्रयोग भीम के घमंड को तोड़ने के लिए किया था।
लघिमा सिद्धि
इस सिद्धि से हनुमान जी अपने वजन को रुई के समान हल्का कर लेते थे।
प्राप्ति सिद्धि
यह सिद्धि मूक पक्षियों की भाषा समझने, आने वाले समय को देखने में सहायक है। इस सिद्धि के बल पर आप जो भी चाहें प्राप्त कर सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि धीरेंद्र शास्त्री अपने दरबार में आए पत्रों का समाधान भी बिना पढ़े ही कर देते हैं।
लंबे समय से अटका कोर्ट में कोई कैसे? चाहते है जितना तो आज ही कर लें ये 3 अचूक उपाय, बन जाएंगे सब काम
प्राकाम्य सिद्धि
इस सिद्धि के बल पर धरती से पाताल तक की गहराई नापी जा सकती है। आसमान की ऊंचाइयों तक उड़ सकते हैं। पानी में जितनी देर चाहें जिंदा रह सकते हैं।
ईशित्व सिद्धि
इस सिद्धि की मदद से हनुमानजी को दिव्य शक्तियां प्राप्त हुईं। इसे पाने वाला भगवान के समान पूजनीय माना जाता है।
वशित्व सिद्धि
इस सिद्धि से, जो अपने नाम का ही स्वरूप है, किसी को भी वश में किया जा सकता है।