इंडिया न्यूज(India News), Manusmriti Controversy: “एक लड़की को हमेशा अपने पिता के संरक्षण में रहना चाहिए, विवाह बाद पति द्वारा उसका संरक्षक होना चाहिए, पति की मृत्यु के बाद उसे अपने बच्चों की दया पर निर्भर रहना चाहिए। लेकिन किसी भी स्थिति में एक महिला आजाद नहीं हो सकती।” .. मनुस्मृति में यह बात 5वें अध्याय के 148वें श्लोक में लिखी गई है।महिलाओं के बारे में ऐसे विचार लिखे होने के चलते मनुस्मृति शास्त्र हमेशा विवादों के कटघरे में खड़ा रहता हैं। इसके अलावा भी मनुस्मृति में दलितों के बारे में भी ऐसे कई श्लोक हैं, जो अक्सर विवादों को जन्म देते हैं।

आपने अक्सर समाज में मनुस्मृति शास्त्र को लेकर बहस या विवाद देखा होगा। मनुस्मृति पर पुराने समय से महिलाओं, दलितों और वंचितों का हक छीनने का आरोप लगता आया है। हमारे देश के महान संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर ने मनुस्मृति को पूर्णतः नकारते हुए इसे कई बार जलाया है। और आज भी लोग ऐसा करते देखे जाते हैं। लेकिन अब सवाल ये आता है कि  असल में मनुस्मृति या मनुवाद क्या है? वहीं इसमें महिलाओं और दलितों को लेकर क्या लिखा है, जिसे लेकर अक्सर विवाद होता है…..

क्या है मनुस्मृति शास्त्र ?

मनुस्मृति हिंदू धर्म का एक प्राचीन धर्मशास्त्र है। इसमें बताया गया है कि सभी मनुष्य मनु की ही संतान हैं और मनुष्य जाती की उत्पत्ति की है। मनु की संतान होने के कारण ही मनुष्यों को मानव या फिर मनुष्य कहा गया। वहीं सृष्टि के समस्त प्राणियों में मनुष्य ही एकमात्र ऐसा प्राणी है जिसे अंदर सबसे ज्यादा समज प्राप्त है। मनु ने मनुस्मृ‍ति में समाज संचालन के लिए जो व्यवस्थाएं बताई है, उसे मनुवाद कहा जाता है। मनुस्मृति में कुल 12 अध्याय और 2684 श्लोक हैं। इसके कुछ संस्करणों में श्लोकों की संख्या 2964 बताई जाती है। यह संस्कृत में लिखे गए कई धर्मग्रंथों में ऐसा पहला ग्रंथ है, जिसे 1776 में अंग्रेजी में अनुवाद किया।

मनुस्मृति के 12 अध्याय..

1 अध्याय: पहले अध्याय में चार वर्णों और उनके पेशे के साथ ब्राह्मणों की महानता के बारे में बताया हैं। इसके अलावा प्रकृति का निर्माण और  चार युगों का जिक्र भी किया गया है।

  • 2 अध्याय: ब्रह्मचर्य और मालिक की सेवा पर आधारित है।
  • 3 अध्याय: विवाद के प्रकार, रीति-रिवाज और श्राद्ध का वर्णन है।
  • 4 अध्याय: गृहस्थ धर्म के कर्तव्य, भोजन करने, भोजन न करने के नियम समेत 21 तरह के नरक का जिक्र मिलता है।
  • 5 अध्याय: महिलाओं के कर्तव्य, शुद्धता और अशुद्धता आदि के बारे में बताया है।
  • 6 अध्याय: एक संत और योगी के बारे में बताया गया है।
  • 7 अध्याय: राजा के कर्तव्यों के बारे में बताया गया है।
  • 8 अध्याय: अपराध, न्याय, वचन और राजनीतिक मामलों जानकारी दी हैै।
  • 9 अध्याय: पैतृक संपत्ति का वर्णन किया गया है दिया गया है।
  • 10 अध्याय: वर्णों के मिश्रण की बात करता है।
  • 11 अध्याय: पापकर्म के बारे में जानकारी।
  • 12 अध्याय: तीन गुणों और वेदों की प्रशंसा समाहित है।

महिलाओं के लिए लिखी किन बातों पर विवाद

मनुस्मृति का 15वां नियम कहता कहता है, ‘महिलाओं का पुरुषों के प्रति चाहत, महिलाओं का जल्दी बदलने वाला मन और स्वाभाविक हृदयहीनता की वजह से अपने पति के प्रति धोखेबाज हो सकती हैं। ऐसे में उन्हें बहुत संभालकर या फिर बहुत निगरानी में रखना चाहिए।’

वहीं इसका दूसरे अध्याय में लिखा है, ‘पुरुषों को उत्तेजित करना और बहकाना महिलाओं का स्वभाव है। ऐसे में समझदार लोग महिलाओं के आसपास संभलकर रहते हैं और साथ ही होश से काम लेते हैं।’

तीसरे अध्याय में भी विवाद कि बात है, जिसमें लिखा है कि जब ब्राह्मण भोजन करें तब उन्हें किसी सूकर, मुर्गे, कुत्ते या किन्नर या ऐसी महिला जो रजस्वला (पीरियड्स) में हो उसको देखना भी नहीं चाहिए।’

तीसरे अध्याय में इसके अलावा लिखा है कि उस महिला से विवाह न किया जाए जिसके बाल और आंखें लाल हो, जिसके अतिरिक्त अंग हो, जिसकी सेहत अक्सर खराब रहे, जिसके बाल न हों या तो कम हों। साथ ही तारामंडल, पेड़, नदी, पर्वत, पक्षी, सांप, गुलाम या फिर आतंक से भर देने वाले नाम जिस महिला के नाम के अर्थ के संकेत पर हो या एक ऐसी महिला जो नीची जाति की हो।’

वहीं ग्यारहवां श्लोक में लिखा है कि जिसके भाई न हो या जिसके पिता को कोई न जानता हो यानी वो लड़की किसकी है ये किसी को न मालूम हो तो पुत्रिका धर्म की आशंका से बुद्धिमान पुरुष लड़की के साथ विवाह न करे।’

मनुस्मृति के समर्थक

एक ओर जहां इसे लेकर विरोध और विवाद होता है। वहीं मनुवाद का समर्थन करने वाले भी कई लोग हैं। सनातन संस्था मनुस्मृति का समर्थन करती है। इतिहासकार नरहर कुरुंदकर भी मनुस्मृति का समर्थन करते हैं। शंकराचार्य और दूसरे धर्मगुरुओं ने भी मनुस्मृति को अन्य वेदों की तरह सम्मान मिलने की बात कही है। वहीं इसके आधुनिक समर्थकों का कहना है कि, यदि इसके कुछ हिस्सों को छोड़ दिया जाए तो मनुस्मृति समाज के कल्याण की ही बात करती है।