India News (इंडिया न्यूज़), Brothers-Sisters Marry In Islam: इस्लाम में चचेरे भाई-बहनों के बीच शादी एक रिवाज है। इस्लाम में लोग अपनी रिश्तेदारी में बहन के तौर पर आने वाली लड़की से भी शादी कर लेते हैं। दुनिया के किसी भी इस्लामिक देश में इसकी इजाजत है। इस्लाम को मानने वाले लोगों में करोड़ों जोड़े ऐसे हैं जो एक-दूसरे के भाई-बहन हैं और एक उम्र के बाद वह आपस में शादी कर लेते है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अरब दुनिया में 45 से 50 फीसदी शादीशुदा जोड़े एक-दूसरे के भाई-बहन हैं। भारत में भी ऐसे जोड़ों की संख्या काफी ज्यादा है।

  • सगी बहनों से शादी पर सख्त पाबंदी
  • भाई-बहन में शादी करना कितना सही?

भगवान गणेश को अति प्रिय है इस फूल की सुगंध, जो एक बार चढ़ा दें बप्पा कर देते हैं चुटकियों में उसकी हर मुराद पूरी?

सगी बहनों से शादी पर सख्त पाबंदी

पाकिस्तान और मध्य पूर्व के दूसरे इस्लामिक देशों में परिवार मे शादी को प्राथमिकता दी जाती है। यह एक तरह की परंपरा है। इसे लेकर पूरी दुनिया में बहस होती रहती है। इसके पीछे तर्क यह है कि मध्य पूर्व के देशों में राजशाही और कबीलाई व्यवस्था काफी हावी है। ऐसे में इस व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए परिवार में शादी को अहमियत दी जाती है। पहले के समय में राजपरिवार के लोग वारिस पाने के लिए परिवार में ही शादी कर लेते थे, ताकि राजा का बेटा राजा बन सके। इस्लाम के सबसे पवित्र ग्रंथ कुरान में भी चचेरी बहन से शादी का जिक्र है।

लेकिन इस्लाम अपनी ही बहन से शादी की इजाजत नहीं देता। इसकी सख्त मनाही है। दुनिया में कहीं भी अपनी ही बहन से शादी करने की परंपरा नहीं है। लेकिन बता दें की आधुनिक युग में भाई-बहन के बीच शादी को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सही नहीं माना जाता। सामाजिक व्यवस्था भी इसकी इजाजत नहीं देती।

Aaj Ka Panchang: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि, जानें बुधवार का पंचांग

भाई-बहन में शादी करना कितना सही?

इन 6 रिश्तों में नहीं है शादी की इजाजत इस्लाम में 6 ऐसे रिश्ते हैं, जिनमें शादी की मनाही है। पहला, कोई भी व्यक्ति अपनी बहन से शादी नहीं कर सकता, दूसरा, कोई भी लड़का अपनी मौसी (पिता की बहन) से शादी नहीं कर सकता। तीसरा, कोई भी अपनी मौसी (मां की बहन) से शादी नहीं कर सकता। चौथा, कोई भी अपने भाई की बेटी (भतीजी) से शादी नहीं कर सकता। पांचवां, कोई भी लड़का अपनी बहन की बेटी यानी भतीजी से शादी नहीं कर सकता। इसके साथ ही कोई भी लड़का अपनी पालक मां से शादी नहीं कर सकता। चचेरी बहनों से शादी की इजाजत

हालांकि, इस्लाम में चचेरी बहनों के बीच शादी की इजाजत है।

Horoscope Today: इन पांच राशियों की खुलने वाली है किस्मत! जानें अपना राशिफल