India News (इंडिया न्यूज़), Masik Kalashtami 2024: मासिक कालाष्टमी के दिन भगवान शिव के रूद्र अवतार काल भैरव की पूजा की जाती है। इसके अलावा सुख-शांति के लिए भी व्रत रखा जाता है। कालाष्टमी का त्योहार हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार कालाष्टमी 01 मई को है. मान्यता है कि इस दिन काल भैरव की पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। साथ ही जीवन के दुखों और परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है। अगर आप काल भैरव की कृपा पाना चाहते हैं तो कालाष्टमी के दिन पूजा के दौरान समय और राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप करें। मान्यता है कि इन मंत्रों के जाप से पूजा सफल होती है और काल भैरव प्रसन्न होते हैं।
अपनी राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप करें
1.मेष राशि के लोगों को कालाष्टमी के दिन ‘ओम ह्रीं क्षत्रिय नम:’ मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।
2. वृषभ राशि के लोगों को कालाष्टमी के दिन ‘ओम ह्रीं सिद्धाय नम:’ मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।
3.मिथुन राशि के लोगों को कालाष्टमी के दिन ‘ओम ह्रीं सिद्धिसेवितै नम:’ मंत्र का 51 बार जाप करना चाहिए।
4.कर्क राशि के लोगों को कालाष्टमी के दिन ‘ओम ह्रीं कंकलाय नम:’ मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।
5. सिंह राशि के लोगों को कालाष्टमी के दिन ‘ओम ह्रीं काला-कष्ठा-तनवे नम:’ मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।
6.कन्या राशि के लोगों को कालाष्टमी के दिन ‘ओम ह्रीं शमशानवासिने नम:’ मंत्र की एक माला का जाप करना चाहिए।
7.तुला राशि के लोगों को कालाष्टमी के दिन ‘ओम ह्रीं पिंगललोचनाय नम:’ मंत्र की एक माला का जाप करना चाहिए।
8.वृश्चिक राशि के लोगों को कालाष्टमी के दिन ‘ओम ह्रीं क्षेत्रपालाय नम:’ मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।
9.धनु राशि के लोगों को कालाष्टमी के दिन ‘ओम ह्रीं जगत-रक्षा-कराय नम:’ मंत्र की एक माला का जाप करना चाहिए।
10.मकर राशि के लोगों को कालाष्टमी के दिन ‘ओम ह्रीं योगिनीपतये नम:’ मंत्र का 5 माला जाप करना चाहिए।
11.कुंभ राशि के जातकों को कालाष्टमी के दिन ‘ओम ह्रीं कालय नम:’ मंत्र का 5 माला जाप करना चाहिए।
12.मीन राशि के लोगों को कालाष्टमी के दिन ‘ओम ह्रीं कपालमालिने नम:’ मंत्र की एक माला का जाप करना चाहिए।
Vastu Shastra: घर में भूल कर भी ना रखे ये सामान, हो जायेंगे कंगाल – Indianews