Meaning Of Mole In Body: मनुष्य के शरीर के अंगो पर कई तिल बने होते हैं। ऐसा नहीं हैं कि, लोगों के शरीर पर जन्म से ही तिल होते हैं बल्कि जन्म के बाद लोगों को समय के साथ तिल बन जाते हैं। अगर देखा जाये तो शरीर पर तिल होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन ज्योतिष के नजरिये से यदि देखा जाये तो तिलों तिलो को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। समुद्रशास्त्र में शरीर के किस अंग पर तिल है यह हमारी किस्मत तय करता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार हमारे शरीर के कुछ हिस्सों पर यदि तिल होता है तो यह बहुत ही शुभ होता है। ज्योतिष के अनुसार आज हम आपको इसी बारे में विस्तार से बताएंगे। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर तिल होना जीवन में सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य का संकेत देता है।

नॉन वेज को हाथ भी नहीं लगाते ये भारतीय क्रिकेटर्स,लेकिन फिर भी है इतने फिट

कौन सा तिल खोलता है किस्मत का दरवाजा खोलता है?

  • सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों के पेट पर तिल होता है वे बहुत ऐश्वर्यशाली होते हैं और उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं होती। ऐसे लोग खाने-पीने के शौकीन होते हैं।
  • जिन लोगों के पैर के अंगूठे पर तिल होता है वे समाज सेवा में रुचि रखते हैं और यह तिल धन और सफलता का प्रतीक माना जाता है।
  • जिन लोगों के गुप्तांग और नाभि के बीच तिल होता है उन्हें जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
  • भौंहों के बीच तिल होना वैवाहिक सुख और आर्थिक स्थिरता का संकेत देता है। शरीर के अंगों पर तिलों के बीच उंगलियां भी एक ऐसी जगह हैं जो खास स्थान रखती हैं।
  • छोटी उंगली पर तिल होने पर व्यक्ति के पास अधिक धन होता है, जबकि अनामिका पर तिल होने पर धन और प्रसिद्धि का संकेत मिलता है।
  • तर्जनी पर तिल व्यक्ति को धनवान बनाता है, लेकिन यह शत्रुता का भी संकेत देता है। नाक के दाईं ओर और पीठ पर तिल होने पर धन की प्राप्ति होती है। अगर किसी की ठोड़ी पर तिल है, तो यह दर्शाता है कि वह सुंदर और प्रसिद्ध होगा।

इस प्रकार, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, तिल व्यक्ति के जीवन में भाग्य और सफलता का एक महत्वपूर्ण संकेत है।

इस तारीख तक खत्म होने लगेंगे इंसान, वैज्ञानिकों ने बताई तबाही की तारीख…जानें कैसे पीक पर पहुंच जाएगा कलियुग

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।