India News (इंडिया न्यूज), Prosperity Tips for 2025: सनातन धर्म में बुधवार का दिन प्रथम पूज्य भगवान गणपति को समर्पित है। बुधवार से अंग्रेजी नववर्ष 2025 की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में यह नया साल गणपति जी की विशेष कृपा लेकर आने वाला है, इसलिए नए साल का स्वागत गणपति पूजा के साथ करना लाभकारी रहेगा।
ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि अगर नए साल के पहले दिन तुलसी के उपाय किए जाएं तो घर में मां लक्ष्मी का आगमन निश्चित है।
सनातन में तुलसी का है विशेष महत्व
सनातन धर्म और ज्योतिष में तुलसी के पौधे और उसके पत्तों का विशेष महत्व माना जाता है। मां तुलसी को लक्ष्मी स्वरूपा माना जाता है। रोजाना मां तुलसी की पूजा करने और दीपक जलाने से जीवन में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
तुलसी की जड़ का उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर तुलसी की जड़ बांधने से दरिद्रता का नाश होता है। जिन घरों में यह उपाय किया जाता है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। इस उपाय को करने से सारे कर्ज खत्म हो जाते हैं और आपके जीवन में धन आने लगता है। एक लाल कपड़े में तुलसी की जड़ और कुछ चावल के दाने डालकर बांध लें। इसकी पोटली बनाकर घर के मुख्य दरवाजे पर बांध दें। साथ ही आप चाहें तो दरवाजे पर देवी लक्ष्मी के पैरों का चिन्ह या स्वास्तिक का चिन्ह भी लगा सकते हैं। इस उपाय से घर-परिवार पर हमेशा देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।