India News (इंडिया न्यूज), Morning Mantra For Success Money: जीवन में लगातार मेहनत करने के बावजूद अगर सफलता नहीं मिल रही है, धन की तंगी बनी रहती है या रिश्तों में खटास आ रही है, तो इसके पीछे ग्रहों का अशुभ प्रभाव हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में मौजूद नौ ग्रह अलग-अलग फल प्रदान करते हैं। कुछ ग्रह शुभ होते हैं, जबकि कुछ अशुभ परिणाम देते हैं। अशुभ ग्रहों के कारण व्यक्ति को मानसिक तनाव, आर्थिक समस्याएं और असफलता का सामना करना पड़ता है।
रोज सुबह उठकर पढ़ लें ये एक मंत्र
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि यदि रोज सुबह उठते ही एक विशेष मंत्र का जाप किया जाए, तो इससे न सिर्फ ग्रह दोष शांत होते हैं बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि भी आती है। यह उपाय इतना सरल है कि इसे नहाने से पहले भी किया जा सकता है।
क्या है वो मंत्र?
“ब्रह्मा मुरारिस्त्रिपुरान्तकारी भानुः शशी भूमिसुतो बुधश्च गुरुश्च शुक्रः शनिराहुकेतवः कुर्वन्तु सर्वे मम सुप्रभातम्।”
ये है मंत्र का अर्थ
इस मंत्र का अर्थ है कि ब्रह्मा, विष्णु, शिव, सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु सभी मिलकर मेरी सुबह को शुभ बनाएं। इस मंत्र के नियमित जाप से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि स्वास्थ्य भी बेहतर होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ज्योतिष शास्त्र में यह एक बेहद शक्तिशाली उपाय माना गया है, जो भाग्य को बदलने की ताकत रखता है।