Vastu Tips For Residential Plot: अगर आप भी सोच रहे हैं अपने सपनों का घर बनाना, तो कभी न खरीदें ऐसे प्लॉट
Vastu Tips For Residential Plot: अच्छा और बड़ा घर हर व्यक्ति का सपना होता है। हर व्यक्ति की दिली तमन्ना होती है कि उसके सपनों का मकान अच्छा, बड़ा और बेहतर हो। तो अब आप भी अपने सपनों का घर बनाने या घर बनाने के लिए प्लॉट लेने के बारे में सोच रहे हैं और वास्तु (Vastu Tips For Residential Plot) पर विश्वास रखते हैं तो हम आपको यहां प्लॉट किस तरह का खरीदें किस आकार का खरीदें के बारे में जानकारी (Vastu Tips For Residential Plot) प्रदान करेंगे। तो आइए जानते हैं आप अपने सपनों का घर बनाने के लिए तरह का प्लॉट लें।
Important Vastu Tips For Residential Plot
मानसिक शांति वाला होता है वगार्कार प्लॉट
अगर आपको वर्गाकार प्लॉट मिल रहा है तो आप उसे खरीदने में जरा सी भी देर न लगाएं। अगर आप वर्गाकार प्लॉट पर अपने सपनों का घर बनाते हैं तो आपको मानसिक शांति एवं आर्थिक सम्पन्नता मिलती रहेगी और परिवार सुखी रहेगा है। वगार्कार प्लॉट एक ऐसा प्लॉट होता है जिसकी लम्बाई एंव चौड़ाई बराबर होती है और कोने समकोणीय होते हैं उसे वगार्कार प्लॉट कहा जाता है।
आयताकार प्लॉट में बना घर खोलता है सौभाग्य
अगर आपको आयताकार प्लॉट मिल रहा है तो उसे भी आप नजरांदाज करें। क्योंकि ऐसे प्लॉट पर बने घर वास्तु (Vastu Tips For Residential Plot) का अच्छा प्रभाव रहता है और इसमे रहने वाले लोगों के लिए भाग्य के द्वारा खुलते हैं। उनके कारोबार में मुनाफे के साथ वृद्धि होती है। जिस प्लॉट की सामने की लम्बाई और चौड़ाई एक समान हों। उसे आयताकार प्लॉट कहा जाता है। अगर ध्यान रहे कि प्लॉट की लम्बाई और चौड़ाई का अनुपात बहुत ही ज्यादा असंतुलित नहीं होना चाहिए।
गलती से भी न लें वृत्ताकार प्लॉट
अगर आपको वृताकार प्लॉट (Vastu Tips For Residential Plot) मिल रहा तो उसे गलती से भी न खरीदें चाहे वो आपको कितने भी कम दाम पर ही क्यों न मिल रहा हो। इस तरह के प्लॉट किसी भी प्रकार से रहने के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं। ऐसे प्लॉटों को बिल्कुल भी ठीक नहीं माना जाता या कहिए पूरी तरह से अशुभ होते हैं। ऐसी जगह पर घर बनाना निवासियों के लिए अशुभ परिणाम लेकर आता है। हालांकि वृताकार प्लॉट को व्यावसायिक उद्देश्य से देखा जाए तो यह लाभकारी भी हो सकता है, लेकिन यह इस बार निर्भर करता है कि आप उसे निर्माण कैसा कर रहे हो। अगर आप वृताकार प्लॉट पर निर्माण भी वृताकार रुप में ही करते हैं तो यह लाभकारी भी हो सकता है।
परेशानियां लेकर आता त्रिभुजाकार प्लॉट
अगर कोई आपको कहे कि सस्ते में त्रिभुजाकर का प्लॉट (Vastu Tips For Residential Plot) मिल रहा है या कहें कि कौड़ियों के भाव मिल रहा है तो आप भूलकर भी उस प्लॉट को न खरीदें। इस प्रकार के प्लॉट पर बने घर में रहने वाले लोगों के लिए कई परेशानियां का सामना करना पड़ता है। धन की कमी हो सकती है। व्यर्थ का खर्चा हो सकता है। घर के सदस्य बीमारियों से ग्रस्त हो सकते हैं, दुर्घटना भी हो सकती है। इसलिए अब आप जब भी घर बनाने के लिए प्लॉट लेने की सोच रहे हैं तो आप इन बातों को को ध्यान मे रखकर ही प्लॉट खरीदकर अपने सपनों का घर बनाएं।