India News (इंडिया न्यूज़),Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा एक भारतीय संत और आध्यात्मिक गुरु थे। उन्हें हनुमान जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त था। भक्त उन्हें हनुमान जी का अवतार मानते हैं। वे लोगों को सीधे तौर पर भक्ति और प्रेम का महत्व समझाते थे। इसके अलावा वे हमेशा भक्तों को भूत और भविष्य की चिंता करने की बजाय वर्तमान में जीने की सलाह देते थे। नीम करोली बाबा के मार्गदर्शन और कृपा से अनुयायी के जीवन में आध्यात्मिक उन्नति होती है।
उनकी शिक्षाएं आज भी कई लोगों के जीवन में आदर्श के रूप में प्रस्तुत की जाती हैं। ऐसे में जो भी व्यक्ति नीम करोली बाबा की इन शिक्षाओं को अपने जीवन में अपना लेता है, उसका पूरा जीवन बदल सकता है। उसके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
अनावश्यक चीजों पर खर्च न करें
नीम करोली बाबा के अनुसार व्यक्ति को अनावश्यक खर्च करने की आदत पर नियंत्रण रखना चाहिए। अनावश्यक खर्च करने से व्यक्ति कभी अमीर नहीं बनता। ऐसे में व्यक्ति को अनावश्यक खर्च न करके धन बचाने की आदत डालनी चाहिए। जो व्यक्ति धन के महत्व को समझता है और अनावश्यक चीजों पर धन खर्च नहीं करता, उस पर देवी लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती हैं।
दिखावे के लिए खर्च न करें
नीम करोली बाबा के अनुसार व्यक्ति को दिखावा नहीं करना चाहिए। दिखावे के कारण लोग अनावश्यक चीजें खरीदने लगते हैं। जिससे उनका पैसा बरबाद होता है। ऐसे में व्यक्ति को दिखावे की भावना नहीं रखनी चाहिए।
धन की उपयोगिता को समझें
नीम करोली बाबा के अनुसार वही व्यक्ति धनवान होता है जो धन की उपयोगिता को समझता है। जो व्यक्ति सही समय पर धन का सही उपयोग करता है, वह जीवन में आगे बढ़ता है। ऐसे में जब व्यक्ति की आय बढ़ने लगे तो उसे उपयोगी चीजें खरीदना नहीं भूलना चाहिए।
धार्मिक कार्यों में धन खर्च करें
नीम करोली बाबा कहते थे कि धनवान होने का मतलब धन इकट्ठा करना नहीं है, बल्कि कमाए गए धन को सही जगह खर्च करना ही धन है। इसलिए व्यक्ति को समय-समय पर धार्मिक कार्यों में धन खर्च करते रहना चाहिए।