India News (इंडिया न्यूज),Numerology:आज वैशाख कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार है। दशमी तिथि आज शाम 4:44 बजे तक रहेगी। आज शाम 6:51 बजे तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12:08 बजे तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद शतभिषा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। इसके अलावा आज शाम 4:44 बजे तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आइए जानते हैं जन्मतिथि के आधार पर 1 से 9 तक के मूलांक वाले सभी लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मूलांक 1
आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा और आप खुद में अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे।
मूलांक 2
आज आप सराहनीय कार्य करेंगे, आपका उत्साह बढ़ेगा।
मूलांक 3
परिवार में बड़ों के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा।
मूलांक 4
अगर आप प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको सफलता मिलने की संभावना है।
मूलांक 5
आज आपको लापरवाही और अनावश्यक इच्छाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
मूलांक 6
आज जीवनसाथी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे।
मूलांक 7
आज किसी खास मित्र के घर आने से आप खुश होंगे, पुरानी यादें ताजा होंगी।
मूलांक 8
आज ऑफिस में सहकर्मियों से अच्छे संबंध बनाए रखें, इससे आपको काम में मदद मिलेगी।
मूलांक 9
विद्यार्थी अपने पुराने अध्यायों का अध्ययन करते रहेंगे, जिससे उनकी पढ़ाई आसान होगी।
ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक
उदाहरण के लिए, यदि आपकी जन्म तिथि 02, 11, 20 और 29 है, तो आपका मूलांक 2 होगा। मूलांक ज्ञात करने की विधि, यदि जन्म तिथि 11 है, तो 1+1 से 2 आएगा।
ऐसा मनहूस गाना, जो ले गया 100 से ज्यादा लोगों की जान, इन देशों में लग चूका है बैन लेकिन भारत में…