India News (इंडिया न्यूज़), Three Rotis in Plate: वास्तु शास्त्र में खाना खाने के भी कई नियम दिए गए हैं, जिनका पालन हमारे बड़े बुजुर्ग पुराने समय से करते आ रहे हैं। यह नियम कानून कई वर्षों पहले चले आ रहे हैं जिसके बारे हमें अनेको ज्योतिष आचार्यों से जानने को मिलता है। वास्तु के अनुसार हमें इसका पालन करना चाहिए जिससे हमारे शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े। इसके अलावा नकारात्मकता से बचने के लिए भोजन के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। अगर हम नियमों का पालन नहीं करते हैं तो हम मुसीबत में पड़ जाते हैं। हमारे पास जीवन जीने के जो भी नियम हैं, जो शास्त्रों में लिखे हैं, उनका पालन करने से हम कई मुश्किलों से बच सकते हैं। ऐसा ही एक नियम है खाने की थाली में तीन रोटियां न रखना।

तीन रोटियाँ

कभी भी प्लेट में तीन रोटियाँ, पराठे या पूरी नहीं परोसी जाती हैं। कई लोग तीन कटोरियाँ एक साथ रखना उचित नहीं समझते। कहा जाता है कि तीन एक अशुभ विषम संख्या है। इस संख्या से भोजन शुरू नहीं करना चाहिए।

मृतक के तीन निवाले

जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो त्रयोदशी संस्कार से पहले उसके नाम से तीन रोटियों की थाली रखी जाती है। अगर मृतक को भोजन कराया जा रहा है तो उसकी थाली में तीन निवाले यानी तीन या पांच रोटियां रखी जाती हैं।

किसके लिए तीन निवाले

कुछ ज्योतिष विद्वानों का कहना है कि भोजन करने से पहले ब्रह्मा, विष्णु और महेश के लिए तीन निवाले अलग रखने चाहिए। भोजन में तीन की संख्या देवताओं के लिए मानी गई है। इसलिए मनुष्य को अपने लिए दो या चार रोटियां रखनी चाहिए।

महाभारत की इस अप्सरा ने दिया था अर्जुन को नपुंसक होने का श्राप! कैसे बन गए बृहन्नला? जानिए इसके पीछे का रहस्य

बढ़ती है दुश्मनी

वास्तु के अनुसार अगर कोई व्यक्ति थाली में एक साथ तीन रोटियां खाता है तो उसके मन में दूसरों के प्रति दुश्मनी की भावना पैदा होती है, वह झगड़ों को जन्म देता है और चाहे जानबूझकर हो या अनजाने में, वह परेशान रहता है।

चंद्रमा के गोचर से इन 3 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, आने वाले धन से रहेंगे अनजान! जानें आज का राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।