India News (इंडिया न्यूज),Numerology 18 February 2025: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार है। षष्ठी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात और कल सुबह 7:33 बजे तक रहेगी। रवि योग आज पूरा दिन, पूरी रात और कल सुबह 10:33 बजे तक रहेगा। साथ ही आज सुबह 7:36 बजे तक चित्रा नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद स्वाति नक्षत्र शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं जन्मतिथि के आधार पर 1 से 9 अंक वाले सभी लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

कैसा रहेगा आज का दिन

मूलांक 1

आज विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।

मूलांक 2

जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है।

मूलांक 3

अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण आप निजी कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।

मूलांक 4

आज आपको किसी से भी विवाद करने से बचना चाहिए। शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालना जरूरी है।

मूलांक 5

काम की गुणवत्ता पर पूरा ध्यान देने की कोशिश करें। दिन आपके पक्ष में रहेगा।

मूलांक 6

आज आपके रिश्तेदार आपके घर आ सकते हैं। उनके आने से घर में मिठास बनी रहेगी।

मूलांक 7

आज आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 18 फरवरी की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!

मूलांक 8

आज कोई पेमेंट या उधार दिया हुआ पैसा मिलेगा, जिससे आप अपनी जरूरत की चीजें खरीदेंगे।

मूलांक 9

जो लोग किसी बिजनेस से जुड़ना चाहते हैं, वे आज कोशिश कर सकते हैं, सफलता मिलने के योग हैं।

ऐसे जाने अपना मूलांक

उदाहरण के लिए अगर आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है, तो इस तरह आपका मूलांक 4 होगा। मूलांक निकालने की विधि, अगर जन्म तारीख 22 है, तो 2+2 मिलकर 4 देगा।

Pradosh Vrat 2025 Date: कब होगा फरवरी महीने का आखिरी प्रदोष व्रत? आज ही नोट कर लें सही मुहूर्त एवं योग