India News (इंडिया न्यूज),Numerology 24 February 2025: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और सोमवार है। एकादशी तिथि आज दोपहर 1:45 बजे तक रहेगी। सिद्धि योग आज सुबह 10:05 बजे तक रहेगा। साथ ही पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र आज शाम 6:59 बजे तक रहेगा। आइए जानते हैं जन्मतिथि के आधार पर 1 से 9 तक के सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
कैसा रहेगा आज का दिन
मूलांक 1
आज ऑफिस में बॉस आपकी तारीफ करेंगे, आपको किसी प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी देंगे।
मूलांक 2
आज आप परिवार के साथ बाहर डिनर करने की योजना बनाएंगे, जिससे पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा।
मूलांक 3
आज आपको बच्चों से आर्थिक मदद मिलेगी, पुरानी आर्थिक समस्याएं खत्म होंगी।
मूलांक 4
आज आपका कोई महत्वपूर्ण काम किसी अन्य गतिविधि के कारण रह सकता है।
मूलांक 5
आप दोस्तों से मिलने उनके घर जा सकते हैं। आपकी दोस्ती और भी मजबूत होगी।
मूलांक 6
आपके घर करीबी रिश्तेदार आ सकते हैं, आप उनके साथ अलग-अलग व्यंजनों का लुत्फ़ उठाएंगे।
मूलांक 7
कुछ लोग काम के विशेषज्ञ के तौर पर आपसे सलाह मांग सकते हैं।
मूलांक 8
आज आप किसी ज़रूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको बहुत ख़ुशी होगी।
मूलांक 9
आज आप किसी बिज़नेस डील को फाइनल करने के बाद तनाव मुक्त महसूस करेंगे, इससे भविष्य में अच्छा मुनाफ़ा होगा।
कैसे जाने अपना मूलांक
उदाहरण के लिए, अगर आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है, तो आपका मूलांक 4 होगा। मूलांक जानने की विधि, अगर जन्म तारीख 22 है, तो 2+2 मिलकर 4 होगा।