India News (इंडिया न्यूज),Numerology 25 February 2025: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी और मंगलवार है। द्वादशी तिथि आज दोपहर 12:48 बजे तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी। आज सुबह 8:16 बजे से शुरू होकर कल सुबह 5:51 बजे तक वरियान योग रहेगा। आज शाम 6:31 बजे तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भौम प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। आइए जानते हैं जन्मतिथि के आधार पर मूलांक 1 से 9 वाले सभी लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
कैसा रहेगा आज का दिन
मूलांक 1
आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, आप कुछ नई चीजें खरीद सकते हैं।
मूलांक 2
आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, पुरानी बातें याद आएंगी।
मूलांक 3
आप नया व्यापार शुरू करने के लिए पिता से सलाह लेंगे, इससे आपको लाभ भी होगा। मूलांक 4- आज आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे, जिससे आपके परिवार के लोग आप पर गर्व महसूस करेंगे।
मूलांक 5
आज आप उन चीजों को खरीदने में सफल होंगे, जिन्हें आप काफी समय से खरीदना चाहते थे।
मूलांक 6
आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, आप कुछ नया करने की सोचेंगे।
मूलांक 7
आज आप किसी की मदद करेंगे, जिससे लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा।
मूलांक 8
आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा, आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ खरीदारी करेंगे।
मूलांक 9
आज आप अपने माता-पिता की इच्छा पूरी करेंगे, जिससे वे काफी खुश होंगे।
कैसे जान सकते हैं मूलांक
उदाहरण के लिए, यदि आपकी जन्म तिथि 22, 4 और 13 है, तो इस तरह आपका मूलांक 4 होगा। मूलांक ज्ञात करने की विधि, यदि जन्म तिथि 22 है, तो 2+2 मिलकर 4 होगा।