India News (इंडिया न्यूज), Numerology Mulank-7: अंक ज्योतिष में हर एक अंक का अपना खास महत्व होता है। ये सब मूलांक पर आधारित होते हैं। मूलांक 0 से लेकर 9 अंकों के बीच में होते हैं। अंक ज्योतिष के मुताबिक 7 मूलांक की लड़कियां बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। किसी भी महीने की 7,16, 25 तारीख को जन्मी लड़कियों का मूलांक 7 होता है। इन तारीखों को जन्मी लड़कियां अपने जीवन में बेहद सफलता हासिल करती हैं।
- किस्मत की धनी होती है 7 मूलांक वाली लड़कियां
- पढ़ने में बहुत तेज होते है 7 मूलांक वाली
किन्नरों के देवता का क्या और कैसे बना महाभारत के योद्धा अर्जुन संग रिश्ता?
किस्मत की धनी होती है 7 मूलांक वाली लड़कियां
अंक शास्त्र के मुताबिक, 7 मूलांक वाली लड़कियां बहुत किस्मत वाली होती हैं। इस मूलांक वाली लड़कियों के पास धन की कभी कमी नहीं रहती है। ये अपनी मेहनत और मौलिकता के बल पर खूब पैसा कमाती हैं। मान्यता है कि 7 मूलांक वाली लड़कियां परिवार के लिए बहुत शुभ होती हैं और समृद्धि के द्वार खोल देती हैं। इतना ही नहीं इस तारीख को जन्मी लड़कियां दिल की बहुत साफ होती हैं।
पढ़ने में बहुत तेज होते है 7 मूलांक वाली
अंक ज्योतिष की मानें तो इस मूलांक के लोग बचपन से ही पढ़ने में बहुत तेज होते हैं। परीक्षा में यह लोग अक्सर ही टॉप करते हैं। इस मूलांक की लड़कियां अपने प्यार का दिखावा नहीं करती हैं लेकिन जिसे चाहती हैं उसका साथ पूरे दिल से निभाती हैं। कहा जाता है की इस मूलांक की लड़की मन की साफ और पवित्र होती है। ये कभी भी किसी चीज का दिखावा नहीं करती।