India News (इंडिया न्यूज़), Numerology: अंक ज्योतिष में हर अंक का महत्व बताया गया है। अंक ज्योतिष में अंक 8 के बारे में कुछ खास बातें बताई गई हैं। मूलांक या अंक 8 के स्वामी भगवान शनिदेव को माना जाता हैं। जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 8 होता है। आज हम आपको इस अंक के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी आपके साथ शेयर कर रहे हैं।
अंक 8 का रहस्य
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 8 वाले लोगों का व्यक्तित्व काफी रहस्यमयी बताया जाता है। ऐसा भी माना जाता है कि जिन लोगों का मूलांक 8 होता है, उन्हें समझना थोड़ा मुश्किल होता है। उनके दिमाग में क्या चल रहा है, इसका पता लगाना किसी पहेली को सुलझाने जैसा होता है। ये कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करते, ये सभी काम पूरी प्लानिंग के साथ धीरे-धीरे करते हैं। इसलिए इन्हें जीवन में सफलता देर से मिलती है, लेकिन जब मिलती है, तो लंबे समय तक बनी रहती है।
दुर्योधन के इस मित्र ने किया था श्री कृष्ण और पांडवों का भरी सभा में अपमान, कहें थे ये कड़वे शब्द?
ये नियम और अनुशासन का पालन
मूलांक 8 वाले लोगों की एक विशेषता यह भी है कि ये काम के प्रति लगाव बनाए रखते हैं। ये समय का विशेष ध्यान रखते हैं। इनके विचार पवित्र और गंभीर होते हैं। इनके अंदर छिपी निडरता, समर्पण और स्पष्टवादिता इन्हें समाज में बहुत सम्मान दिलाती है।
इन बातों का ध्यान रखना चाहिए
मूलांक 8 वाले लोगों का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा होता है, इसलिए इन्हें बहुत धैर्य और दिमाग से काम लेना चाहिए। उच्च महत्वाकांक्षाओं के कारण कुछ लोगों का स्वभाव बहुत कठोर और जिद्दी हो जाता है। आर्थिक स्थिति अच्छी होती है क्योंकि मूलांक 8 वाले लोगों में पैसे बचाने की प्रवृत्ति होती है। ये सोच-समझकर पैसा खर्च करते हैं। यही कारण है कि पैसों की कमी के कारण इनका काम कभी नहीं रुकता। ये राजा की तरह जीवन जीते हैं।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।
दुर्योधन के मात्र इस एक संदेह ने पांडवों को जिता दिया था पूरा महाभारत युद्ध?