India News (इंडिया न्यूज),Numerology Prediction: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार है। आज रात 9:14 बजे तक एकादशी तिथि रहेगी। आज सुबह 7:55 बजे तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मघा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। साथ ही आज सुबह 8:38 बजे से पृथ्वी लोक की भद्रा शुरू हो जाएगी। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि जन्मतिथि के आधार पर 1 से 9 अंक वाले सभी लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

कैसा रहेगा आज का दिन

मूलांक 1

आज आप किसी के ख्यालों में खोए रहेंगे, आपको पता ही नहीं चलेगा कि दिन कब बीत जाएगा।

मूलांक 2

जीवनसाथी की तरक्की से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

मूलांक 3

आज आपको अपने माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, आज आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी।

मूलांक 4

आज आप अपने व्यस्त शेड्यूल में से भी परिवार के लिए कुछ समय जरूर निकालेंगे।

मूलांक 5

आज आप दूसरे शहर की यात्रा के कारण थकान महसूस करेंगे, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।

मूलांक 6

आपका दिन बेहतरीन रहेगा, आज आप अपने दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।

मूलांक 7

आज आप सोशल साइट्स पर एक्टिव रहेंगे, कम समय में आपको नई चीजें पता चलेंगी।

मूलांक 8

आज आपको कोई बड़ी डील मिलने वाली है, यह डील आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगी।

मूलांक 9

आज आपको पैसे उधार लेने से बचना चाहिए, कैश के लेन-देन में सावधानी बरतें।

ऐसे जानें अपना मूलांक

उदाहरण के लिए, अगर आपकी जन्मतिथि 02, 11, 20 या 29 है, तो आपका मूलांक 2 होगा। मूलांक जानने की विधि: अगर आपकी जन्मतिथि 11वीं है, तो उसे 1+1 से गुणा करने पर 2 आएगा।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 08 अप्रैल की ग्रह दशा, जानें आज का राशिफल!

चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यु को आखिर क्यों बचाने तक नहीं आएं थे कृष्ण, महाभारत का ये पन्ना आपके दिलों-दिमाग को देगा हिला!