India News (इंडिया न्यूज),Numerology Prediction: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार है। द्वादशी तिथि आज सुबह 8:15 बजे तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी। सर्वार्थ सिद्धि योग आज सुबह 2:16 बजे तक रहेगा। साथ ही आज सुबह 2:16 बजे तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भौम प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। आइए जानते हैं जन्मतिथि के आधार पर 1 से 9 अंक वाले सभी लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
कैसा रहेगा आज का दिन
मूलांक 1
आज शुभ समाचार मिलने की संभावना है। जो आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
मूलांक 2
आज आपको विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिलेगा, बात फाइनल होगी।
मूलांक 3
नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी, आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर बनेगा।
मूलांक 4
अगर आप कला के क्षेत्र में रुचि रखते हैं, तो आज आपको बड़ी सफलता मिलेगी।
मूलांक 5
पारिवारिक जीवन में आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ेगा, जीवनसाथी का साथ हमेशा आपके साथ रहेगा।
मूलांक 6
आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें।
मूलांक 7
आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप न्यायिक मामले में थोड़े उलझ सकते हैं।
मूलांक 8
आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे, जिससे आप अपने कार्यों को अच्छे से पूरा कर पाएंगे।
मूलांक 9
अगर आप नया घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा है।
ऐसे जानें अपना मूलांक
उदाहरण के लिए, अगर आपकी जन्मतिथि 02, 11, 20 या 29 है, तो आपका मूलांक 2 होगा। मूलांक जानने की विधि: अगर आपकी जन्मतिथि 11वीं है, तो उसे 1+1 से गुणा करने पर 2 आएगा।