India News (इंडिया न्यूज),Numerology Prediction: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार है। प्रतिपदा तिथि पूरा दिन और पूरी रात रहकर कल सुबह 8:26 बजे तक रहेगी। आज रात 9:39 बजे तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज रात 9:11 बजे तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 3:21 बजे सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि 1 से 9 तक के अंक वाले सभी लोगों के लिए उनकी जन्मतिथि के आधार पर आज का दिन कैसा रहेगा।

कैसा रहेगा आज का दिन

मूलांक 1

आज पारिवारिक मामलों में शांति और व्यवस्था बनाए रखने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी।

मूलांक 2

आज आपको शुभ समाचार मिल सकता है, यह सूचना संतान से संबंधित होगी।

मूलांक 3

आज ऑफिस में आपके काम के प्रति आपकी मेहनत को देखकर बॉस आपकी सैलरी बढ़ाएंगे। मूलांक 4- आज आपको व्यापार में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। कुछ खास योजनाओं पर चर्चा होगी। आपको शुभ समाचार मिल सकता है।

मूलांक 5

आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज अपना मनोबल गिरने न दें।

मूलांक 6

आज आप काम पूरा करने के लिए किसी मित्र की मदद लेंगे।

मूलांक 7

आज आप किसी अधिकारी की मदद से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे।

मूलांक 8

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है, आप किसी से अपने दिल की बात कह सकते हैं।

मूलांक 9

आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिसकी बातें आपको प्रभावित करेंगी।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के लिए, यदि आपकी जन्म तिथि 02, 11, 20 और 29 है, तो आपका मूलांक 2 होगा। मूलांक जानने की विधि, यदि जन्म तिथि 11 है, तो 1+1 जोड़ने पर 2 आएगा।

महाभारत में रोज़ बनता था लाखों सैनिकों का खाना, बिना एक तिनका बर्बाद किए! आखिर कैसे होता था ये चमत्कार, राज़ जानकर चौंक जाओगे!

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 13 अप्रैल की ग्रह दशा, जानें आज का राशिफल!