India News (इंडिया न्यूज),Numerology Prediction: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 3:22 बजे तक रहेगी। ध्रुव योग आज शाम 7:45 बजे तक रहेगा। साथ ही उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र आज दोपहर 3:10 बजे तक रहेगा। इसके अलावा आज दमनोत्सव मनाया जाएगा। आइए जानते हैं जन्मतिथि के आधार पर 1 से 9 अंक वाले सभी जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
कैसा रहेगा आज का दिन
मूलांक 1
आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा, अचानक किसी काम में लाभ मिलेगा।
मूलांक 2
किसी भी काम में जल्दबाजी में निर्णय न लें, अन्यथा आपको वह काम दोबारा करना पड़ सकता है।
मूलांक 3
आज आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जाएंगे।
मूलांक 4
अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज तरक्की के कई नए रास्ते नजर आएंगे।
मूलांक 5
आज आप अपने कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे, बच्चों के साथ कुछ समय बिताएंगे।
मूलांक 6
आज आप घर में धार्मिक अनुष्ठान करने की योजना बनाएंगे, लोगों का आना-जाना लगा रहेगा।
मूलांक 7
आज आपको अपने कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपका खुशमिजाज व्यवहार घर में खुशनुमा माहौल बनाएगा।
मूलांक 8
आज आपको कोई सरप्राइज मिलेगा। यह सरप्राइज आपके लिए बेहद शानदार रहेगा।
मूलांक 9
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक
उदाहरण के लिए अगर आपकी जन्मतिथि 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। मूलांक जानने की विधि, अगर जन्मतिथि 11 है तो 1+1 जोड़ने पर 2 आएगा।