India News (इंडिया न्यूज),Numerology Prediction: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार है। सप्तमी तिथि आज सुबह 10:51 बजे तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। यायिजय योग आज सुबह 10:46 बजे तक रहेगा। साथ ही रोहिणी नक्षत्र आज रात 12:06 बजे तक रहेगा। आइए जानते हैं जन्मतिथि के आधार पर 1 से 9 मूलांक वाले सभी लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

कैसा रहेगा आज का दिन

मूलांक 1

आज आपको सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, जिसका बेहतर परिणाम भी मिलेगा।

मूलांक 2

आज का दिन आपके लिए अनुकूल है, कार्यक्षेत्र में अनावश्यक उलझनों में न उलझें।

मूलांक 3

बैंकिंग से जुड़े लोगों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है, साथ ही शुभ समाचार भी प्राप्त होंगे।

मूलांक 4

नौकरी बदलने के लिए समय अच्छा है, नई नौकरी के साथ वेतन वृद्धि भी होगी। आज आपको शुभ समाचार भी मिल सकता है।

मूलांक 5

आज आप अपनी स्वास्थ्य समस्याओं पर विशेष ध्यान देंगे, किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह भी लेंगे।

मूलांक 6  

मनोरंजन व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज शुभ समाचार मिलेगा, जिससे उनका उत्साह बढ़ेगा।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 06 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!

मूलांक 7

समाज सेवा में आपकी रुचि बढ़ेगी, आज आप किसी समारोह में शामिल होंगे।

मूलांक 8

नवविवाहित जोड़ों के लिए आज का दिन अनुकूल है, आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

मूलांक 9

आज आपके निजी जीवन में कुछ समस्या रहेगी, लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो सब ठीक हो जाएगा।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के लिए अगर आपकी जन्मतिथि 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। मूलांक जानने की विधि, अगर जन्मतिथि 11 है तो 1+1 जोड़ने पर 2 आएगा।

शनि देव की टेढ़ी नजर खत्म! इन 8 राशियों पर बरसेगा धन, मिलेगा करियर में बड़ा ब्रेकथ्रू और जीवनसाथी संग खुशियों की बहार