India News (इंडिया न्यूज),Numerology Prediction: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार है। दशमी तिथि आज रात 8:01 बजे तक रहेगी। आज शाम 6:19 बजे तक धृति योग रहेगा। साथ ही आश्लेषा नक्षत्र पूरा दिन और पूरी रात रहकर कल सुबह 7:55 बजे तक रहेगा। इसके अलावा आज शाम 4:40 बजे बुध मार्गी हो जाएगा। आइए जानते हैं कि 1 से 9 अंक वाले सभी लोगों के लिए उनकी जन्मतिथि के आधार पर आज का दिन कैसा रहेगा।

कैसा रहेगा आज का दिन

मूलांक 1

आज आपका मन आध्यात्म में लगेगा, धार्मिक पुस्तकें पढ़ने में रुचि दिखाएंगे।

मूलांक 2

ऑफिस के सहकर्मी आपके काम में आपका साथ देंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा होगा।

मूलांक 3

किसी मामले में आपको बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच लें।

मूलांक 4

परिवार को साथ रखने से आपकी भूमिका बड़ी हो जाएगी, परिवार में लोग आपको पसंद करेंगे।

मूलांक 5

आज आप किसी बर्थडे पार्टी में जाएंगे, जहां आपकी मुलाकात अन्य रिश्तेदारों से होगी।

मूलांक 6

घर में किसी खास आयोजन के चलते खर्चे बढ़ेंगे, दिन व्यस्तता से भरा रहेगा।

मूलांक 7

आज आप जमीन या मकान खरीदने का मन बनाएंगे, इस विचार को आप अपने तक ही सीमित रखेंगे।

मूलांक 8

आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा, जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे।

मूलांक 9

कला जगत से जुड़े लोगों को उनके अच्छे काम की वजह से सम्मान मिलेगा।

ऐसे जानें अपना मूलांक

उदाहरण के लिए, अगर आपकी जन्म तारीख 02, 11, 20 और 29 है, तो आपका मूलांक 2 होगा। मूलांक जानने की विधि, अगर जन्म तारीख 11 है, तो 1+1 से 2 आएगा।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 07 अप्रैल की ग्रह दशा, जानें आज का राशिफल!

क्या कार के डैशबोर्ड पर भगवान भगवान की मूर्ति लगाना होता है शुभ? मूर्ति या तस्वीर किसे माना जाता है सही!