India News (इंडिया न्यूज),Numerology Prediction: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 12:50 बजे तक रहेगी। आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही है। आज शाम 5:54 बजे तक इंद्र योग रहेगा। आज शाम 4:35 बजे तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक भी है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं जन्मतिथि के आधार पर 1 से 9 अंक वाले सभी लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

कैसा रहेगा आज का दिन

मूलांक 1
घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से आपके महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे।

मूलांक 2
आज आप खुद को कई गतिविधियों में व्यस्त रखेंगे, जिससे आप थका हुआ महसूस करेंगे।

मूलांक 3
आप अपने दम पर कई समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे, और काफी हद तक सफल भी होंगे।

मूलांक 4
व्यस्तता के बावजूद आज अपनी दिनचर्या और खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है।

मूलांक 5
आज परिवार के सदस्यों के बीच स्नेह और प्रेम बना रहेगा। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।

मूलांक 6
आज पड़ोसी आपसे मदद मांगेंगे, आप उनकी मदद करेंगे, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे।

मूलांक 7
आज आप अपने स्वास्थ्य और मनोबल को बेहतर बनाने में भी कुछ समय व्यतीत करेंगे।

मूलांक 8
किसी मित्र की सलाह जरूर मानें, आपको कोई बहुत अच्छी कार्य योजना मिल सकती है।

मूलांक 9
कुछ समय से करीबी रिश्तों में चल रहे विवाद आज सुलझ जाएंगे।

ऐसे जानें अपना मूलांक

उदाहरण के लिए, अगर आपकी जन्म तिथि 02, 11, 20 और 29 है, तो आपका मूलांक 2 होगा। मूलांक जानने की विधि, अगर जन्म तिथि 11 है, तो 1+1 जोड़ने पर 2 आएगा।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 30 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!

जिस लक्ष्मण रेखा को पार करना नहीं था किसी बसकी क्या था उसका असली नाम? आइये जान लें एक और गाथा!