India News (इंडिया न्यूज),Numerology Prediction: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 10:56 बजे तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी। सिद्धि योग आज रात 11:33 बजे तक रहेगा। साथ ही विशाखा नक्षत्र आज रात 3:11 बजे तक रहेगा। आइए जानते हैं कि 1 से 9 अंक वाले सभी लोगों के लिए उनकी जन्मतिथि के आधार पर आज का दिन कैसा रहेगा।

कैसा रहेगा आज का दिन

मूलांक 1

आप अपने काम में गंभीरता दिखाएंगे। घर की जिम्मेदारियों को समझने की कोशिश करेंगे।

मूलांक 2

आज आपको एकांत और शांतिपूर्ण माहौल पसंद आएगा, आप विचारों में खोए रहेंगे।

मूलांक 3

आज आपका व्यापार खूब बढ़ेगा। इसके साथ ही आपको अच्छा आर्थिक लाभ भी मिलेगा।

मूलांक 4

आज का दिन आपके लिए काफी खुशनुमा रहेगा। आप किसी रिश्तेदार के घर जाने की योजना बनाएंगे।

मूलांक 5

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी।

मूलांक 6

आज आपका जीवन साथी आपके व्यवहार से खुश होगा और आपको कहीं बाहर घुमाने ले जाने की योजना बनाएगा।

मूलांक 7

आज आपका मनोबल ऊंचा रहने के कारण आप कुछ ऐसा कर जाएंगे जो अन्य लोगों के लिए असंभव है।

मूलांक 8

दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी, शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे।

मूलांक 9

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, आपके काम में निरंतरता बनी रहेगी।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के लिए, अगर आपकी जन्म तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो आपका मूलांक 2 होगा। मूलांक निकालने की विधि, अगर जन्म तारीख 11 है तो 1+1 जोड़ने पर 2 आएगा।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 15 अप्रैल की ग्रह दशा, जानें आज का राशिफल!

उकसावे में मत आओ, कानून से मत खेलो…वक्फ पर बवाल के बीच ममता ने दिया शांति का संदेश, अब थम जाएगी हिंसा?