India News (इंडिया न्यूज), Numerology 14 January 2025: आज माघ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 3:22 बजे तक रहेगी। पुनर्वसु नक्षत्र आज सुबह 10:17 बजे तक रहेगा, उसके बाद पुष्य नक्षत्र शुरू हो जाएगा। इसके अलावा आज मकर संक्रांति भी है। आज प्रयागराज में कुंभ महापर्व का पहला शाही स्नान किया जाएगा। अंक ज्योतिष को अंग्रेजी शब्दों में न्यूमरोलॉजी कहते हैं। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं जन्मतिथि के आधार पर 1 से 9 अंक वाले सभी लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
जाने कैसा रहेगा आज का दिन
मूलांक 1
आज आप अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम पाकर प्रसन्न होंगे, आप कोई नया लक्ष्य बनाने के बारे में सोचेंगे।
मूलांक 2
आज आप अपनी पिछली गलतियों से सीख लेकर वर्तमान को और भी बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।
मूलांक 3
आज आप किसी जन्मदिन की पार्टी में शामिल हो सकते हैं, जहां आप खूब आनंद लेंगे।
मूलांक 4
अपना स्वभाव पूरी तरह अच्छा रखें, जिससे लोग आपसे खुश रहेंगे।
मूलांक 5
आज आप अपने जीवनसाथी के साथ पुरानी बातें करेंगे और कुछ अच्छे पलों को याद करेंगे।
मूलांक 6
आज आप अपने व्यवसाय पर खूब मेहनत करेंगे और आपको इसका लाभ भी मिलेगा।
मूलांक 7
आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने पर विशेष रूप से ध्यान देंगे, आपको सफलता भी मिलेगी।
मूलांक 8
आज सोशल मीडिया पर आपके द्वारा किए गए पोस्ट लोगों को पसंद आएंगे।
मूलांक 9
अगर आज आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो परिवार के लोगों की राय जरूर लें।
ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक
उदाहरण के लिए, यदि आपकी जन्म तिथि 22, 4 और 13 है, तो आपका मूलांक 4 होगा। मूलांक जानने की विधि: यदि जन्म तिथि 22 है, तो 2+2 जोड़ने पर 4 आएगा।
मकर संक्रांति के दिन जरूर करें ये 5 काम, घर में हमेशा रहेगा मां लक्ष्मी का वास बरसेगा लबालब पैसा!