India News (इंडिया न्यूज),Jaggery Remedies: रसोई में रखी कई सामग्रियां अक्सर रसोई के कामों में इस्तेमाल की जाती हैं। इसके साथ ही इनका इस्तेमाल कई तरह के ज्योतिष उपायों में भी किया जाता है। जी हां, गुड़ के उपाय बहुत ही चमत्कारी होते हैं। गुड़ के उपाय इतने कारगर होते हैं कि इन्हें करने से सभी समस्याओं से तुरंत छुटकारा मिल जाता है। आइए जानते हैं गुड़ के उपायों के बारे में।

गुड़ के चमत्कारी उपाय

धन की कमी होती है दूर

जो लोग लंबे समय से आर्थिक तंगी की समस्या से जूझ रहे हैं उनके लिए गुड़ के उपाय बहुत कारगर होते हैं। एक लाल कपड़े में गुड़ का टुकड़ा और 1 रुपए का सिक्का रखकर उसे देवी लक्ष्मी के चरणों में रख दें। इसके बाद देवी लक्ष्मी और उस पोटली की पूजा करें और उसे उस स्थान पर रख दें जहां आप धन रखते हैं। ऐसा करने से धन की समस्या दूर हो जाएगी।

कर्ज और संपत्ति विवाद से मिलेगी मुक्ति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन हनुमान जी को गुड़ या गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में कर्ज से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। इतना ही नहीं, संपत्ति विवाद से निपटने में भी यह काफी कारगर है। इस उपाय को करने से आर्थिक उन्नति भी होती है।

अघोरीयों का रोंगटे खड़े कर देने वाला रहस्य, शवों के साथ करते हैं ऐसा काम, खाते हैं कच्चा मांस? जानें रहस्य

नौकरी पाने का उपाय

अगर काफी प्रयासों के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है तो नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाते समय गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं। ऐसा करने से आपको सफलता जरूर मिलेगी।

झगड़ों से मिलती है मुक्ति

घर में कलह से मुक्ति पाने के लिए मंगलवार या शनिवार के दिन सवा किलो गुड़ जमीन में गाड़ने से कलह खत्म होता है और लोगों में प्रेम बढ़ता है।

विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं

जिन लोगों के विवाह में रुकावटें आ रही हैं उन्हें गुरुवार के दिन गाय को गुड़ और चना खिलाना चाहिए। ऐसा करने से विवाह के योग बनते हैं।

कैसा बीतेगा वृषभ राशि का साल 2025, टूट सकता है रिशता, झेल पड़ेगी बड़ी मुसिबतें! जानें कैसा रहेगा करियर?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।