India News (इंडिया न्यूज़),Pigeon Laying Eggs: वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जो आपके जीवन में खुशियां लाने में मदद करती हैं। जिसमें अगर आपके घर की हर वस्तु वास्तु के नियमों के अनुसार रखी जाए तो खुशियां बनी रहती हैं और वास्तु में कई चीजों को अच्छा और बुरा माना जाता है। ये परंपराएं सदियों से चली आ रही हैं। ऐसी ही कुछ मान्यताएं जानवरों से जुड़ी हैं। इन्हीं में से एक है कबूतर। वास्तु के अनुसार घर में कबूतर के आने से व्यक्ति के जीवन पर मिलाजुला असर पड़ता है और इसके कुछ वास्तु प्रभाव भी होते हैं।

घर में कबूतर क्यों आते हैं

घर में कबूतर का आना या अंडे देना आपके जीवन के लिए कुछ खास लाभ दे सकता है और इसमें कई संकेत मिल सकते हैं। सुख-शांति का प्रतीक माने जाने वाले कबूतरों को लेकर लोगों में लंबे समय से दो राय रही है। आइए जानते हैं कि अगर कोई कबूतर आपकी बालकनी में अंडे दे तो इसका आपके जीवन पर क्या असर हो सकता है।

कबूतर के अंडे शुभ या अशुभ

आमतौर पर माना जाता है कि घर में कबूतर का घोंसला होना अशुभ होता है। घर की बालकनी या छत पर घोंसला बनाने का मतलब है कि यह अपने साथ दुर्भाग्य लेकर आया है। ऐसे में इसे तुरंत हटा देना चाहिए, नहीं तो व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही यह घर में रहने वाले सदस्यों की तरक्की के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी प्रभावित करता है। हालांकि, ऐसा कहना पूरी तरह से सही नहीं है और ज्योतिष के अनुसार, आपकी बालकनी में कबूतर का घोंसला होना शुभ संकेत हो सकता है।

इन बातों का रखें खास ख्याल

बालकनी में कबूतर का अंडे देना शुभ है या अशुभ यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भविष्य में अंडों का क्या होगा। अगर किसी कारणवश अंडा टूट जाता है तो आपके जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं और आर्थिक नुकसान की संभावना हो सकती है। अगर अंडे सुरक्षित हैं और उसमें से बच्चे निकलते हैं तो यह आपको समृद्धि के संकेत देता है, ऐसे में आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 09 अप्रैल की ग्रह दशा, जानें आज का राशिफल!

पुराने से पुराना रोग जीवन में फैली कंगाली से लेकर परेशानियों तक को निगल जाएगा भगवान शिव का ये चमत्कारी मंत्र, बस सही उच्चारण का रखें खास ध्यान