India News (इंडिया न्यूज),Pitra Dosh: सनातन धर्म में पीपल के पेड़ को देव वृक्षों में से एक माना जाता है। इसमें त्रिदेवों का वास होता है। इसकी पूजा करने से इन देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इतना ही नहीं पितरों के तर्पण और शनिदेव की कृपा के लिए भी पीपल का पेड़ बहुत महत्वपूर्ण है। पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाना और उसकी जड़ में जल डालना भी लाभकारी होता है। धार्मिक कारणों के अलावा पीपल का पेड़ वैज्ञानिक कारणों से भी महत्वपूर्ण है। यह सबसे ज्यादा ऑक्सीजन छोड़ने वाला पेड़ है। अब बात करते हैं पीपल के पेड़ से होने वाले नुकसान की। अगर आप गलती से भी पीपल के पेड़ के साथ कुछ गलत करते हैं तो इसका दुष्प्रभाव आपके जीवन में दिखाई देने लगता है। इससे पितृ दोष भी हो सकता है।
जो व्यक्ति अपने पिछले जन्म में पीपल, बरगद या किसी अन्य पवित्र वृक्ष को काटता है, तो उसकी वर्तमान जन्म कुंडली के 9वें भाव पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कुंडली का 9वां भाव दूषित हो जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में पितृ दोष के लक्षण दिखने लगते हैं।
पितृ दोष के कारण होंगी ये परेशानियाँ
- आपकी कुंडली का 5वां भाव यानि संतान पक्ष भी पितृ दोष के लक्षणों के प्रभाव से प्रभावित होता है।
- इससे बच्चों को परेशानी होती है। आपका बच्चा ठीक से पढ़ाई नहीं कर पाता, उसे पढ़ाई में दिक्कतें आती हैं।
- जब बच्चे बड़े हो जाते हैं तो उनकी शादी में कई तरह की रुकावटें आने लगती हैं।
- उनके बच्चों या परिवार की तरक्की में भी रुकावटें आती हैं।
- इतना ही नहीं, घर के बड़े-बुजुर्ग भी पितृ दोष के कारण परेशान रहते हैं।
- पीपल के पेड़ की छाया घर पर पड़ने से आर्थिक परेशानियां आती हैं। पैसों का संकट रहता है और घर की बरकत बंद हो जाती है। परिवार की तरक्की में बाधा आती है।
पीपल का पेड़ कब देता है अशुभ फल
पीपल का पेड़ भी अशुभ फल देता है। उन्होंने कहा कि अगर आपके घर के 100 मीटर के दायरे में पीपल का पेड़ है और उसकी छाया आपके घर पर पड़ती है तो यह अशुभ फल देने लगता है। अगर पीपल का पेड़ आपके घर के मुख्य द्वार के बीच में है तो भी यह अशुभ फल देता है। अगर पीपल का पेड़ आपकी प्रॉपर्टी के ठीक बीच में है तो भी यह कई तरह की परेशानियों का कारण बनता है।
प्रॉपर्टी छोड़ना ही एकमात्र उपाय
ऐसी स्थिति में आप पीपल के पेड़ के अशुभ प्रभावों से कैसे बच सकते हैं? इस पर ज्योतिषाचार्य शुक्ला कहते हैं कि अगर आप पीपल का पेड़ कटवा देते हैं तो यह आपके लिए पितृ दोष बनाता है। ऐसी स्थिति में आपके लिए बेहतर होगा कि आप उस प्रॉपर्टी को छोड़ दें।