India News (इंडिया न्यूज), Pitru Paksha 2024: 17 सितंबर से पितृ पक्ष शुरू हो गए हैं। हिंदू धर्म में इसे महत्वपूर्ण समय माना जाता है। इस दौरान कई ऐसे संकेत मिलते हैं जो बताते हैं कि आपके पूर्वज आपसे खुश हैं और आपके जीवन की परेशानियां जल्द ही खत्म हो सकती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष के दौरान पूर्वज एक बार फिर धरती पर आते हैं इसलिए उनकी शांति और मोक्ष के लिए तर्पण किया जाता है।

Rahul Gandhi पर अब इस प्रदेश से हुआ FIR दर्ज, देश को लेकर लगाया गया बड़ा आरोप!

पितरों के खुश होने के संकेत

घर में खुशियां: अगर घर में लगातार शुभ काम हो रहे हैं और पहले से चल रहे विवाद खत्म हो गए हैं तो यह संकेत है कि आपके पूर्वज खुश हैं।

जानवरों का खाना खाना: अगर कोई भी जानवर जैसे गाय, कुत्ता, बिल्ली, बकरी या भैंस आपके द्वारा रखे गए खाने को प्यार से खाकर चला जाता है तो इसे भी पितरों की खुशी का संकेत माना जाता है।

सहारा निवेशकों के लिए अच्छी खबर! सरकार ने रिफंड लिमिट बढ़ाई 5 गुना, जानिए कब मिलेगा पैसा?

बच्चे का जन्म: यदि पितृ पक्ष के दौरान आपके घर में बच्चे का जन्म होता है, तो ऐसा माना जाता है कि पूर्वज पुनर्जन्म लेकर आपके घर आए हैं।

कौए का आगमन: यदि कोई कौआ आपके आंगन, छत या खिड़की पर आकर कांव-कांव करता है तो यह भी आपके पितरों की खुशी का प्रतीक है। कौए को यमराज का दूत माना जाता है और ऐसा माना जाता है कि यह यमलोक से पितरों का संदेश लेकर आता है।

पितृ पक्ष के दौरान इन संकेतों को देखना शुभ माना जाता है और इसे आपके जीवन में उन्नति का संकेत माना जाता है। पूर्वजों की कृपा और आशीर्वाद से जीवन की कई कठिनाइयाँ दूर हो सकती हैं।

लाजवाब है ये सब्जी! बस एक सीजन में बना देगी आपको करोड़पति, इन चीजों का रखें खास ध्यान