India News (इंडिया न्यूज), Shukrawar Upay: शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित है और इस दिन माता लक्ष्मी की विशेष पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन माता लक्ष्मी के लिए लक्ष्मी वैभव व्रत भी रखा जाता है। आपको बता दें कि यह व्रत पुरुष और महिलाएं दोनों ही रख सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार के दिन लक्ष्मी वैभव व्रत रखने से भक्त को मनचाहा फल मिलता है और आय और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है।

अगर आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है तो शुक्रवार के दिन इन मंत्रों का जाप जरूर करें। आपको बता दें कि इन मंत्रों का जाप करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है और आर्थिक स्थिति के अलावा इससे लव लाइफ भी बेहतर होती है।

करें इस मंत्र का जाप

सनातन धर्म में सुख, प्रसिद्धि, प्रेम, रोमांस और विवाह के कारक ग्रह शुक्र की भी इस दिन पूजा की जाती है और शुक्र की पूजा करने से भक्त को सभी प्रकार के भौतिक सुख प्राप्त होते हैं। साथ ही इस दिन इन मंत्रों का जाप भी अवश्य करें।

शुक्र ग्रह के मंत्र

ऊँ ह्रीं श्रीं शुक्राय नम:

ऊँ वस्त्रं मे देहि शुक्राय स्वाहाशुक्र एकाक्षरी बीज मंत्र

ऊँ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:

पौराणिक मंत्र

ऊँ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम

सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहम ।।

मंत्रोच्चार की कांपती आवाजें, गूंजता डमरू, महाकुंभ में मौजूद किन्नर साधुओं की अघोर तंत्र साधना, क्या है रहस्य!

शुक्र देव गायत्री मंत्र

ॐ भृगुराजाय विद्महे दिव्य देहाय धीमहि तन्नो शुक्र प्रचोदयात्”

शुक्र देव बीज मंत्र

ऊँ शुं शुक्राय नम:

शुक्र देव वैदिक मंत्र

ऊँ अन्नात्परिस्रुतो रसं ब्रह्मणा व्यपिबत क्षत्रं पय: सेमं प्रजापति:

कठोर तपस्वी नागा साधुओं का इस परंपरा से होता है अंतिम संस्कार, अखाड़े के साधु करते हैं ऐसा काम!