India News (इंडिया न्यूज), Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज जी को आज दुनिया जानती है उन्हें किसी को अपना परिचय देने की जरुरत नहीं हैं। प्रेमानंद जी से वृंदावन में ही मिलने के लिए लाखों लोग आते हैं। इतना ही नहीं देश-विदेश से भी लोग उनसे मिलने आते रहते हैं। इसी वजह से, इन दिनों वो सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए हैं। बता दें कि, प्रसिद्ध गुरु प्रेमानंद जी सत्संग के जरिए लोगों को सांसारिक और आध्यात्मिक जीवन के बारे में बताते हैं। रोजाना सत्संग के बाद भक्त प्रेमानंद महाराज से कई तरह की समस्याओं को लेकर बात करते हैं, जिसका संत बड़ी ही सहजता से जवाब देते हैं। ऐसा ही एक सवाल एक भक्त ने उनसे कलियुग के बारे में पूछा। इस पर प्रेमानंद महाराज का जवाब सुनकर हर व्यक्ति के मुंह पर ताला लग गया। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कलियुग में क्या होगा?

जब प्रेमानंद महाराज से पूछा गया कि महाराज जी कलियुग कैसा होगा? कैसे लोग होंगे? इस पर संत का जवाब सुनकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, प्रेमानंद महाराज ने कहा कि श्री सुखदेव जी कहते हैं कि परीक्षित काल बहुत प्रबल है, कलियुग में जिसके पास धन होगा, वही महान माना जाएगा। लोग उसे बड़ा आदमी मानेंगे। इतना ही नहीं, वह व्यक्ति कुलीन और गुणवान माना जाएगा। वही महान माना जाएगा, जिसके पास धन है, जिसके पास शक्ति है, देखिए, यही हो रहा है।

कई बीमारियों का रामबाण इलाज है काली हल्दी, फायदे जान दंग रह जाएंगे आप

आने वाले समय बिना चरित्र जाने होंगी शादियां?

उन्होंने आगे कहा कि पहले लड़की की कुंडली देखी जाती थी, लड़के की कुंडली देखी जाती थी। गुण मिलाए जाते थे। लेकिन, कलियुग में यह सब नहीं चलेगा। शादी के लिए परिवार के चरित्र और गुण की जांच नहीं होगी। लड़का-लड़की एक-दूसरे को पसंद करेंगे, बस। अगर वे एक-दूसरे को पसंद करते हैं, तो ठीक है, नहीं तो वे किसी और से शादी कर लेंगे। यह बहुत गंदा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह का गंदा व्यवहार होगा। लड़का-लड़की अपनी रुचि के आधार पर ही शादी करेंगे। गुण, कुंडली का इससे कोई लेना-देना नहीं होगा। इसमें वंश का कोई मतलब नहीं होगा।

झूठ बोलने वालों की होगी जीत

संत ने कहा कि तुम्हें पता है कि व्यवहार में कौन कुशल माना जाएगा। नहीं, है न? तो मैं तुम्हें बता दूं, जो व्यक्ति जितना झूठ और बेईमानी करेगा, उसका व्यवहार जितना गंदा होगा, वह उतना ही कुशल माना जाएगा। कहा जाएगा, देखो कितना कुशल है। जो दूसरों को लाखों का चूना लगाएगा, वह कलियुग में कुशल माना जाएगा।

दुष्ट लोगों को मिलेगी प्राथमिकता

महाराज जी ने आगे कहा, किसी के जीवन में सच्चाई और ईमानदारी नहीं होगी। युग धर्म का प्रभाव, जो व्यक्ति जितना धोखेबाज और चालाक होगा, वह उतना ही कुशल माना जाएगा। जो जितना छल और कपट करेगा, वह उतना ही व्यवहार में कुशल माना जाएगा। पुरुष और स्त्री की श्रेष्ठता उनके गुण और संयम से नहीं, उनके चरित्र से नहीं, बल्कि उनकी दुष्टता से होगी। जो जितना दुष्ट स्वभाव वाला होगा, जितना नीच होगा, वह कलियुग में उतना ही बड़ा होगा।

नूंह में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर, बस चालक की मौके पर ही मौत, अलसुबह हुआ हादसा